सारी दुनिया
Menu
  • होम
  • हमारे बारे में
  • समाचार
    • ख़ास-ख़बर
    • ताजा खबर
    • बीच बहस में
    • हरियाणा
    • देश-दुनिया
    • खेल
    • विज्ञान
    • अर्थ जगत
    • आधी दुनिया
  • विचार
    • समाज
    • अर्थशास्त्र
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • कृषि
    • मेरी दुनिया की बात
    • संपादकीय
    • रोशन है जिनसे दुनिया
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य-संस्कृति
    • कथा कहानी
    • कविता
    • गीत ग़ज़ल
    • साक्षात्कार
    • जीवन परिचय
    • संस्मरण
    • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति
  • सरहद पार से
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • काम की बात
  • अन्य
  • सम्पर्क करें
Menu
बाइटिगोंग

पुस्तक समीक्षा : ‘बाइटिगोंग’ को पढ़ने पर…… – रेनू यादव

Posted on October 25, 2020October 29, 2020 by अविनाश सैनी (संपादक)

सुरेन्द्र पाल सिंह जी द्वारा लिखित ‘बाइटिगोंग’ किताब एक ही सांस में पढ़कर खत्म की है। एक मित्र के माध्यम से ‘बाइटिगोंग’ मिली तो पढ़ने के लोभ को रोक नहीं पाई। ‘बाइटिगोंग’ का टाइटल और कवर फोटो देखकर किसी को भी यह धोखा हो सकता है कि यह मात्र यात्रा वृतान्तों का संकलन होगा, लेकिन जैसे ही आप इसे खोलकर पढ़ना शुरू करते हैं तो आपका भ्रम तत्काल दूर हो जाता है। सुरेन्द्र पाल सिंह जी की लाजवाब लेखन शैली आपके साथ पहले आत्मिक जुड़ाव स्थापित करती है और फिर अपने साथ गहरे जल में ऐसे गोते लगवाती है कि बाहर आने पर आपको अपनी मुट्ठी मोतियों से भरी मिलती है। किताब पढ़कर ऐसा लगता है, जैसे विचारों के किसी गहन-गम्भीर-बीहड़ किन्तु रमणीय बाग से होकर गुजरी हूं।

बाइटिगोंग

‘बाइटिगोंग’ में विषयानुसार पांच वर्गों में 20 लेख, टिप्पणियां और रिपोर्ट शामिल हैं। ‘इतिहास के आइने से’ वर्ग में लेखक हमारा परिचय हिन्दू-मुस्लिम-सिख आवाम की साझी विरासत से करवाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह की पहाड़ी राजाओं के विरुद्ध लड़ाई में किस प्रकार पीर बुद्धू शाह अपनी जान हथेली पर रखकर गुरु गोबिंद सिंह का साथ देते हैं, ऐसे प्रसंग हमारे ज्ञान में नया इजाफ़ा करते हैं। पता चलता है कि हमारा अतीत सद्भावना, भाईचारे और अन्याय के खिलाफ साझे संघर्ष से ओतप्रोत रहा है। ‘जहाज़ कोठी’ शीर्षक से मुगल और ब्रिटिश काल के बीच हरियाणा में रहे अराजकता के दौर को जानना एक नई समझ पैदा करता है। हम अपने निकट अतीत से ही किस कदर अनजान हैं, इस बात का भी अहसास होता है। इस अतीत पर साम्प्रदायिकता के सौदागरों ने झूठ-नफ़रत की जो परत चढ़ा दी है, उस पर मन क्षोभ से भी भर उठता है।

‘अहसास’ वर्ग के चारों लेख समाज के पोर-पोर में पैठी जाति-व्यवस्था पर सटीक टिप्पणियां हैं। जाति-व्यवस्था और राजनीति के गठजोड़ के कारण पैदा हुई विनाशलीला, अफ़वाहों का समाजशास्त्र, बेरोज़गारी, किसानी का संकट जैसे मुद्दों को बड़े ही सारगर्भित अन्दाज़ में समेटा गया है। जातिवादी संगठनों, मंचों इत्यादि की समाज विरोधी कारगुज़ारियों को देखते हुए कोई भी जागरूक नागरिक यह कहे बिना नहीं रह सकता कि न केवल इनका हर प्रकार का सरकारी अनुदान बन्द होना चाहिए, बल्कि इन पर प्रतिबन्ध भी लगना चाहिए। किन्तु वोट बैंक की जातिवादी राजनीति ऐसा होने दे तब न! जातीय या साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण और दंगों के समय किंकर्तव्यविमूढ़ होने की बजाय सही विचार के साथ जनता के बीच जाना होता है, इसी तरीके से हम न केवल वर्तमान को सुधार सकते हैं बल्कि भविष्य में होने वाली विनाशलीलाओं की सम्भावना को भी कम कर सकते हैं। जन- आयोग का गठन और इसके द्वारा शान्ति-सद्भाव हेतु मैदान में उतरना निश्चय ही काबिलेतारीफ़ कदम रहा था।

‘साक्षात्कार’ वर्ग में शहीद भगत सिंह के भानजे और विद्वान प्रो. जगमोहन सिंह और योगेन्द्र यादव के साक्षात्कार शामिल हैं। जगमोहन जी से इतिहास की कई (कम से कम मेरे लिए) अज्ञात घटनाओं का विवरण मिलता है। योगेन्द्र यादव जी के साथ हुआ साक्षात्कार किसानी के सवाल पर बहस और विमर्श के कई नुक्ते प्रस्तुत करता है और यह काफी विचारोत्तेजक बातचीत है।

‘पुस्तक समीक्षा’ के अन्तर्गत की गई समीक्षाएं भी आदर्श नमूना हैं। लेखक हमारे सामने, सुधीर कक्कड़ की पुस्तक की समीक्षा के माध्यम से मनोरोगों के रहस्यों और इनकी देसी चिकित्सा के पीछे के मनोविज्ञान को उद्घाटित करते हैं। डी. आर. चौधरी द्वारा ‘खाप पंचायतों की प्रासंगिकता’ पर लिखित पुस्तक चूंकि मैं पहले ही पढ़ चुकी हूँ, फिर भी कहना चाहूंगी कि सुरेन्द्र जी द्वारा प्रस्तुत समीक्षा ने पुस्तक के विषय में मेरे अनुभव को पुनः ताज़ा कर दिया है। “सम्मान” के नाम पर मध्युगीन “न्याय” निश्चय ही निन्दनीय है। मैं बस इतना जोड़ना चाहूंगी कि खाप पंचायतें जातिव्यवस्था की ही एक ठोस और मजबूत अभिव्यक्ति हैं तथा सत्तापक्ष प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इन्हें भी प्रश्रय ही देता है। लैंगिक और जातीय गैरबराबरी को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं के साथ ही तमाम जातीय संगठनों की तरह खाप पंचायतें भी अन्ततोगत्वा राजनीति को निर्देशित करने के लिए सम्बन्धित जातियों के साधनसम्पन्न लोगों के हाथों में अभिव्यक्ति का एक औज़ार ही हैं।

‘सफ़रनामा’ भाग में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न स्थानों का विवरण मिलता है। लेखक इन जगहों की न केवल भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन करते हैं, बल्कि इन जगहों के इतिहास, जातीय सम्बन्धों और समाजशास्त्रीय पहलुओं को भी विशेष स्थान देते हैं। मोरनी हिल्ज़ में भी यही झलक मिलती है और दूसरे धरातल पर बाइटिगोंग में भी यही झलक दिखती है। यह सही भी है क्योंकि किसी स्थान विशेष का बेहतरीन से बेहतरीन यात्रा वृतान्त भी वहां के बाशिन्दों और उनके व स्थान विशेष के ऐतिहासिक सम्बन्धों की जानकारी के बगैर अधूरा ही रहता है।

इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और सोशल मीडिया की अनुत्पादक व्यस्तता के बीच ‘बाइटिगोंग’ को पढ़ना मेरे लिए काफ़ी शिक्षाप्रद और रोचक अनुभव रहा। सुरेन्द्र पाल सिंह जी के व्यक्तित्व से भी उनकी लेखनी के माध्यम से साक्षात्कार हुआ। मुझे लगता है आप तबियत से एक शोधार्थी, घुम्मकड़ और जनता के बीच रहने वाले व्यक्ति हैं और आपको पढ़कर ताज्जुब भी हुआ कि बैंक की उबाऊ-थकाऊ नौकरी के बावजूद भी आपने अपने व्यक्तित्व की इन ज़रूरी विशेषताओं को बचाए रखा।

अंत में, मैं इस बात की ज़ोरदार सिफारिश करना चाहूंगी कि मौका मिले तो इस पुस्तक को ज़रूर पढ़ें। ‘बाइटिगोंग’ जैसे अटपटे शीर्षक वाली इस पुस्तक को पढ़कर आपको निश्चित रूप से जीवन के कुछ भिन्न और अनछुए पहलुओं को जानने, समझने का विशेष लाभ मिलेगा।

Post Views: 367

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा ख़बरें

  • Nagaland में पहली बार ज़ीरो परसेंट वोटिंग/ पूर्वी नागालैंड में लोगों ने अपनाया विरोध का अजब तरीका, 4 लाख से अधिक मतदाताओं वाले 6 ज़िलों में नहीं पड़ा एक भी वोट
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, राजनीति, समाचार
    April 20, 2024
    सारी दुनिया। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दौर का मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न हो गया है। ...पूरी खबर पढ़ें
  • बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस में शामिल करवा कर भूपेंद्र हुड्डा ने फिर लगाई बीजेपी में सेंध, और भी कई बड़े नाम हैं कतार में
    पृष्ठ: Uncategorized, राजनीति, राजनीति, समाचार
    March 11, 2024
    ज्यों ज्यों लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, Congress और भाजपा सहित सभी बड़ी पार्टियां ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा के जाट अखाड़ा हत्याकांड के दोषी कोच को फांसी : बच्चे समेत 6 लोगों की हत्या की थी; कोर्ट ने रहम की अपील ठुकराई
    पृष्ठ: ताजा खबर, समाचार, हरियाणा
    February 23, 2024
    रोहतक। हरियाणा में 3 साल पहले हुए रोहतक के चर्चित जाट अखाड़ा हत्याकांड में कोर्ट ने 6 ...पूरी खबर पढ़ें
  • कांग्रेस संदेश यात्रा ने बढ़ाई शैलजा की ताकत
    पृष्ठ: राजनीति, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    February 12, 2024
    – अविनाश सैनी, राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस के एसआरके गुट, यानी शैलजा, रणदीप ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा विधानसभा में जींद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ के मामले पर हुआ हंगामा, दुष्यंत ने लगाए गीता भुक्कल पर गंभीर आरोप
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    December 18, 2023
    जींद में स्कूल की बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले पर  हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन ...पूरी खबर पढ़ें

Categories

  • Uncategorized (85)
  • अर्थ जगत (5)
  • आधी दुनिया (1)
  • कथा कहानी (1)
  • कविता (14)
  • काम की बात (18)
  • कृषि (24)
  • कैरियर (7)
  • ख़ास-ख़बर (213)
  • गीत ग़ज़ल (2)
  • जीवन परिचय (7)
  • ताजा खबर (115)
  • देश-दुनिया (79)
  • प्रेरक प्रसंग (1)
  • बिजनेस (5)
  • बीच बहस में (6)
  • मनोरंजन (59)
  • मेरी दुनिया की बात (4)
  • राजनीति (21)
  • राजनीति (17)
  • रोशन है जिनसे दुनिया (3)
  • विचार (32)
  • विज्ञान (7)
  • शिक्षा (24)
  • संपादकीय (10)
  • समाचार (254)
  • समाज (22)
  • सरहद पार से (13)
  • संस्मरण (1)
  • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति (3)
  • साहित्य-संस्कृति (33)
  • स्पोर्ट्स (42)
  • स्वास्थ्य (33)
  • हरियाणा (145)

खबर

  • April 2024 (1)
  • March 2024 (1)
  • February 2024 (2)
  • December 2023 (4)
  • October 2023 (3)
  • August 2023 (3)
  • July 2023 (1)
  • June 2023 (1)
  • May 2023 (3)
  • April 2023 (1)
  • March 2023 (1)
  • February 2023 (3)
  • January 2023 (1)
  • December 2022 (4)
  • November 2022 (1)
  • September 2022 (1)
  • July 2022 (10)
  • June 2022 (2)
  • May 2022 (1)
  • April 2022 (3)
  • March 2022 (3)
  • February 2022 (2)
  • January 2022 (5)
  • December 2021 (4)
  • November 2021 (2)
  • October 2021 (6)
  • September 2021 (6)
  • August 2021 (11)
  • July 2021 (26)
  • June 2021 (18)
  • May 2021 (26)
  • April 2021 (20)
  • March 2021 (10)
  • February 2021 (7)
  • January 2021 (4)
  • December 2020 (17)
  • November 2020 (19)
  • October 2020 (19)
  • September 2020 (8)
  • August 2020 (14)
  • July 2020 (40)
  • June 2020 (64)
  • May 2020 (18)
  • April 2020 (40)
  • March 2020 (15)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (5)
  • November 2019 (14)
  • October 2019 (2)
  • September 2019 (1)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (1)
  • June 2019 (1)
  • May 2019 (1)

हमारे पेज को लाइक जरूर करें

© 2025 सारी दुनिया | Powered by Solution Box