सारी दुनिया
Menu
  • होम
  • हमारे बारे में
  • समाचार
    • ख़ास-ख़बर
    • ताजा खबर
    • बीच बहस में
    • हरियाणा
    • देश-दुनिया
    • खेल
    • विज्ञान
    • अर्थ जगत
    • आधी दुनिया
  • विचार
    • समाज
    • अर्थशास्त्र
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • कृषि
    • मेरी दुनिया की बात
    • संपादकीय
    • रोशन है जिनसे दुनिया
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य-संस्कृति
    • कथा कहानी
    • कविता
    • गीत ग़ज़ल
    • साक्षात्कार
    • जीवन परिचय
    • संस्मरण
    • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति
  • सरहद पार से
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • काम की बात
  • अन्य
  • सम्पर्क करें
Menu

नहीं रहे 1983 वर्ल्डकप विजेता क्रिकेट टीम हीरो यशपाल शर्मा

Posted on July 15, 2021July 15, 2021 by अविनाश सैनी (संपादक)

– विश्व कप के दो मैचों में टीम को दिलाई थी जीत
– अभिनेता दिलीप कुमार ने प्रतिभा को पहचाना
– साढ़े छह साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 37 टेस्ट और 42 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
– नहीं देख पाए 1983 वर्ल्डकप टीम पर बनी फिल्म

सारी दुनिया। अपने हरफनमौला खेल से करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने वाले क्रिकेटर यशपाल शर्मा का 13 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। शर्मा 1983 में तब की नम्बर एक टीम वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार world cup जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे। World cup के दौरान शर्मा ने अपनी शानदार बैटिंग और फिल्डिंग के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ल्डकप के हीरो

1983 World cup के हीरो रहे यशपाल ने ओपनिंग मैच में ही 89 रन की पारी खेलकर वर्ल्ड कप की पिच पर वेस्ट इंडीज की पहली हार की स्क्रिप्ट लिख दी थी। इसके अलावा, सेमीफाइनल मैच में भी उन्होंने 61 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे। इस मैच में उन्होंने बॉब विलिस की यॉर्कर जैसी गेंद पर लेग साइड में छक्का जमाया, जो आज भी क्रिकेट इतिहास के यादगार शॉट्स में शामिल है।

11 अगस्त 1954 को पंजाब के लुधियाना में जन्में यशपाल शर्मा दाएं हाथ के बल्लेबाज और पार्ट-टाइम गेंदबाज थे। शर्मा 1978 से 1985 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। अपने साढ़े छह साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 37 टेस्ट और 42 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। सन 1979 से 83 तक भारतीय मध्यक्रम का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा रहे यशपाल ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में भारत के लिए अपना पहला वनडे खेला। इसके अगले ही साल, 1979 में उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में और आखिरी वनडे 1985 में इंग्लैंड के खिलाफ चंडीगढ़ में खेला।

यशपाल ने 37 टेस्ट मैचों में 2 शतकों सहित कुल 1606 रन बनाए। इसके अलावा, 42 वनडे मैचों की 40 पारियों में उन्होंने 883 रन बनाए। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा, जो उन्होंने world cup में बनाया था। वनडे में उन्होंने चार अर्धशतक लगाए। यशपाल भारत की ओर से world cup में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। इसके अलावा, वे कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। वे पंजाब की रणजी टीम के कप्तान और दो बार राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे। उन्होंने कुछ समय तक अंपायरिंग भी की।

1988 में सक्रिय क्रिकेट से सन्यास लेने से पहले यशपाल ने 160 प्रथम श्रेणी और 74 लिस्ट-ए मैच भी खेले। प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 44.9 की औसत से 8933 रन बनाए और 47 विकेट लेने के साथ-साथ 92 कैच पकड़े। लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 1859 रन बनाने के अलावा 28 कैच पकड़े और 13 विकेट लिए। उन्होंने वनडे और टेस्ट में भी एक-एक विकेट लिया।

अभिनेता दिलीप कुमार की वजह से आए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में

यह भी दिलचस्प बात है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यशपाल का पदार्पण दिवंगत अदाकार दिलीप कुमार की बदौलत हुआ। उन्होंने यशपाल की प्रतिभा को पहचाना और बीसीसीआई को उनके बारे में बताया। इस बारे में खुद यशपाल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था। असल में, दिलीप कुमार एक रणजी ट्रॉफी मैच देखने गए थे। यशपाल शर्मा उस मैच की दूसरी पारी में अपने दूसरे शतक के करीब थे। दिलीप साहब ने मैच के बाद बीसीसीआई अधिकारियों से बात की और कहा कि पंजाब का एक लड़का आया है, आप उसे देख लीजिए। उसमें अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की  क्षमता है। उनकी इस एक बात ने यशपाल के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे खोल दिए। दिलीप साहब के बहुत बड़े फैन यशपाल शर्मा ने भी उनके भरोसे को कायम रखा और क्रिकेट की दुनिया में बुलंदियों को छुआ। 

मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर

यशपाल के निधन से क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है। असल में, डायरेक्टर कबीर खान ने 1983 का क्रिकेट world cup जीतने वाली टीम पर ’83’ के नाम से एक फिल्म बनाई है, जिसे वे उस टीम के सभी खिलाड़ियों को दिखाना चाहते थे। लेकिन यशपाल के अचानक निधन के बाद कबीर खान मायूस हैं। अपनी मायूसी को जाहिर करते हुए करीब खान ने कहा, ‘यह बेहद दुखद है। हमें सुबह इस बात की जानकारी मिली और यह शॉकिंग था। सभी क्रिकेटर्स हमारे लिए एक परिवार का हिस्सा बन गए थे। हमने सभी के साथ अच्छा वक्त गुजारा था। वे काफी महान कॉन्ट्रिब्यूटर भी थे। दो मैच तो वर्ल्डकप में ऐसे थे जिसमें यशपाल जी के कॉन्ट्रिब्यूशन के बिना भारतीय टीम आगे ही नहीं बढ़ सकती थी।’ 

उन्होंने कहा, ‘हम लोग यशपाल जी को 83 फिल्म दिखाने के लिए काफी उत्साहित थे। एक्टर जतिन सरना ने यशपाल जी का रोल शानदार तरीके से प्ले किया है। हमें अफसोस है कि हम उन्हें यह फिल्म नहीं दिखा सके। मेरी नजर में वे अपने समय के सबसे फिट और स्ट्रॉन्ग मैन थे।’ जतिन ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यशपाल का रोल करने के दौरान वे कई बार उनसे मिले थे। वे एक शानदार इंसान थे। इतिहास उन्हें कभी नहीं भूल पाएगा।

Post Views: 720

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा ख़बरें

  • बदलती जीवनशैली और हमारा स्वास्थ्य
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, विज्ञान, स्वास्थ्य
    November 13, 2025
    डॉ. रेनू यादव आज की बदलती जीवनशैली हमारी सेहत पर गहरा असर डाल रही है। हमारा खान-पान, ...पूरी खबर पढ़ें
  • रोहतक का अनूठा घरफूंक थियेटर
    पृष्ठ: मनोरंजन, हरियाणा
    November 10, 2025
    यह नवम्बर 2000 की बात है जब सब लोग कोरोना महामारी की दहशत में थे। समाज का एक बड़ा ...पूरी खबर पढ़ें
  • स्मृति शेष/विज्ञान क्षेत्र में विशिष्ट योगदानों के लिए सदैव याद रहेंगे डॉ. नार्लीकर
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, विज्ञान, शिक्षा
    July 22, 2025
    “गुरुत्वाकर्षण के हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत के सह-विकास के लिए प्रसिद्ध डॉ. जयंत ...पूरी खबर पढ़ें
  • होरमुज़ जलडमरू बंद हुआ तो भारत पर भी पड़ेगा गंभीर असर
    पृष्ठ: ताजा खबर, देश-दुनिया, बीच बहस में, समाचार, सरहद पार से
    June 24, 2025
    ईरान इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका की एंट्री के बाद ईरान ने दुनिया में तेल ...पूरी खबर पढ़ें
  • माता-पिता और समाज को एक सबक दे गया कृष्णेंदु दास
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, प्रेरक प्रसंग, विचार, समाचार, समाज
    June 2, 2025
    पांशकुड़ा, पश्चिम बंगाल। 13 साल का एक बच्चा। सातवीं कक्षा में पढ़ता था। नाम था — ...पूरी खबर पढ़ें

Categories

  • Uncategorized (85)
  • अर्थ जगत (5)
  • आधी दुनिया (1)
  • कथा कहानी (1)
  • कविता (14)
  • काम की बात (18)
  • कृषि (25)
  • कैरियर (7)
  • ख़ास-ख़बर (217)
  • गीत ग़ज़ल (2)
  • जीवन परिचय (7)
  • ताजा खबर (116)
  • देश-दुनिया (81)
  • प्रेरक प्रसंग (2)
  • बिजनेस (5)
  • बीच बहस में (7)
  • मनोरंजन (60)
  • मेरी दुनिया की बात (4)
  • राजनीति (21)
  • राजनीति (17)
  • रोशन है जिनसे दुनिया (3)
  • विचार (34)
  • विज्ञान (11)
  • शिक्षा (26)
  • संपादकीय (10)
  • समाचार (258)
  • समाज (24)
  • सरहद पार से (14)
  • संस्मरण (1)
  • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति (3)
  • साहित्य-संस्कृति (33)
  • स्पोर्ट्स (42)
  • स्वास्थ्य (35)
  • हरियाणा (146)

खबर

  • November 2025 (2)
  • July 2025 (1)
  • June 2025 (3)
  • May 2025 (1)
  • April 2024 (1)
  • March 2024 (1)
  • February 2024 (2)
  • December 2023 (4)
  • October 2023 (3)
  • August 2023 (3)
  • July 2023 (1)
  • June 2023 (1)
  • May 2023 (3)
  • April 2023 (1)
  • March 2023 (1)
  • February 2023 (3)
  • January 2023 (1)
  • December 2022 (4)
  • November 2022 (1)
  • September 2022 (1)
  • July 2022 (10)
  • June 2022 (2)
  • May 2022 (1)
  • April 2022 (3)
  • March 2022 (3)
  • February 2022 (2)
  • January 2022 (5)
  • December 2021 (4)
  • November 2021 (2)
  • October 2021 (6)
  • September 2021 (6)
  • August 2021 (11)
  • July 2021 (26)
  • June 2021 (18)
  • May 2021 (26)
  • April 2021 (20)
  • March 2021 (10)
  • February 2021 (7)
  • January 2021 (4)
  • December 2020 (17)
  • November 2020 (19)
  • October 2020 (19)
  • September 2020 (8)
  • August 2020 (14)
  • July 2020 (40)
  • June 2020 (64)
  • May 2020 (18)
  • April 2020 (40)
  • March 2020 (15)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (5)
  • November 2019 (14)
  • October 2019 (2)
  • September 2019 (1)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (1)
  • June 2019 (1)
  • May 2019 (1)

हमारे पेज को लाइक जरूर करें

© 2026 सारी दुनिया | Powered by Solution Box