सारी दुनिया
Menu
  • होम
  • हमारे बारे में
  • समाचार
    • ख़ास-ख़बर
    • ताजा खबर
    • बीच बहस में
    • हरियाणा
    • देश-दुनिया
    • खेल
    • विज्ञान
    • अर्थ जगत
    • आधी दुनिया
  • विचार
    • समाज
    • अर्थशास्त्र
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • कृषि
    • मेरी दुनिया की बात
    • संपादकीय
    • रोशन है जिनसे दुनिया
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य-संस्कृति
    • कथा कहानी
    • कविता
    • गीत ग़ज़ल
    • साक्षात्कार
    • जीवन परिचय
    • संस्मरण
    • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति
  • सरहद पार से
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • काम की बात
  • अन्य
  • सम्पर्क करें
Menu

साझी विरासत-साझी संस्कृति/ क्या सब कुछ ख़त्म हो गया है?

Posted on August 19, 2023August 19, 2023 by अविनाश सैनी (संपादक)

– नासिरूद्दीन

हर तरफ़ नफ़रत का शोर है। नफ़रत सड़कों पर, ट्रेनों में, मोहल्लों में, महानगरों में हिंसा के रूप में दिख रही है। नफ़रत बाज़ार में भी पसर रही है। कहीं वेशभूषा तो कहीं हलाल और झटका का शोर है। बहुत सारे लोगों को लगा था कि व्हाट्सएप और टेलीविज़न पर दिन-रात चलने वाली हिन्दू-मुसलमान बहस, सोशल मीडिया और टीवी तक ही सीमित रहेगी,पर ऐसा हुआ नहीं।

नफ़रत के लिए सिर्फ़ टेलीविजन चैनल और सोशल मीडिया को ज़िम्मेदार ठहरा देना, उन बातों से आँख चुराना होगा, जो इनकी जड़ों में है। नफ़रत, महज़ व्यक्ति की व्यक्ति से नहीं है. यह सामूहिक और सामुदायिक नफ़रत है। यह राजनीतिक विचार है। इसे बढ़ाने और पनपाने में उन लोगों की असल भूमिका है, जो अलग-अलग सत्ता की जगहों पर हैं।

ऐसे में कई बार ऐसा अहसास होता है कि हम चारों ओर नफ़रत से घिर चुके हैं। ख़ासकर मध्यवर्गीय और उच्च मध्यवर्गीय माहौल में यह ज़्यादा अहसास होता है। …और मीडिया और सोशल मीडिया पर यह अहसास और बढ़ जाता है।

पिछले दिनों नफ़रत और हिंसा पर एक टिप्पणी के बाद कई सारे दोस्तों ने अपनी कुछ प्रतिक्रियाएँ भेजीं। कुछ ने अपने अनुभव साझा किए। ये अनुभव बताते हैं कि हम साझेपन में कैसे रहते आए हैं और आज भी कैसे रह रहे हैं। ये अनुभव हमें आज के हालात के बारे में, अपने बारे में सोचने पर मजबूर करते हैं। ये इस हालात से निकलने में भी मदद कर सकते हैं।

1. तीर्थयात्रा के कपड़े मुसलमान ने सीए
अनुराग पत्रकार रहे हैं। अब बिजनेस करते हैं। आपसी नफ़रत बढ़ने पर उनकी राय है, जो हो रहा है, वह कैसे हो रहा है, क्यों हो रहा है, पता नहीं। मेरे गाँव में दो-तीन मुसलमान परिवार ही होंगे। इनमें से एक दर्ज़ी का काम करते हैं। अभी मेरे पिता जी तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। उन्होंने ही पूरे कपड़े सी कर दिए। कभी कोई बात नहीं हुई। मैं उनकी बात सिर्फ इसलिए कर रहा हूँ क्योंकि मैं बचपन से उनकी दुकान पर बैठता रहा हूँ।

अभी हाल में मैंने एक नया काम शुरू किया है। हमने जो फैक्ट्री किराए पर ली है, वह एक मुसलमान की है। पहले ये फैक्ट्री उनके रिश्तेदार चलाते थे। अब मैं और मेरे मित्र ज्ञान मिलकर चला रहे हैं। सवाल वही है, ये कौन लोग हैं जिनमें एक-दूसरे के लिए इतनी नफरत है।

2. हिन्दू-मुसलमान नहीं, इंसान की फ़ितरत देखें
प्रगीत शर्मा राजस्थान के रहने वाले हैं। इंजीनियर बनने की पढ़ाई की। अपने मन का काम करना था तो ख़ुद का काम शुरू किया – हैंडमेड फैशन ज्वेलरी के एक्सपोर्ट का। उनका व्यापार मुसलमानों के इर्द-गिर्द ही खड़ा हुआ। वे बताते हैं, जिस दादरी में अख़लाक़ की हत्या हो गई थी, उसके पास के एक  गाँव से मेरा वास्ता है। मेरी साथ काम करने वाले सभी कलाकार-दस्तकार मुसलमान हैं। हालाँकि, न तो मैं उन्हें मुसलमान के रूप में देखता हूँ और न  वे मुझे विधर्मी के रूप में। उनका हुनर, आपसी भरोसा और यक़ीन ही हमारे रिश्ते का आधार है। बड़ी संख्या में गाँव की लड़कियाँ इस काम से जुड़ी हैं। कभी किसी को कोई एतराज़ नहीं हुआ। यही नहीं, रिश्ते का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जब उनके बीच कोई आपसी विवाद होता है या उनकी निजी ज़िंदगी में कोई परेशानी आती है तो वे पहले मुझसे बात करने की कोशिश करते हैं। मैं उनके लिए भाई साहब हूँ। यही नहीं, एक बार की बात है। ऑर्डर बाहर जाना था। काम पूरा नहीं हो पा रहा था। तो सबने मिलकर ईद के दिन भी काम पूरा किया। अगर उन्हें काम मिल रहा है तो मैं भी आज जो हूँ, उनकी वजह से ही हूँ।

मेरे इस भरोसे और यक़ीन को अक़सर चुनौती दी गई। कई नज़दीकी कहते हैं, कि इन पर इतना भरोसा ठीक नहीं। धोखा खाओगे। एक क़िस्सा बताता हूँ। जब मेरा उस गाँव से रिश्ता मज़बूत हुआ तो दोस्तों के लाख मना करने के बावजूद मैंने वहीं एक ज़मीन भी ख़रीद ली।  मैं नोएडा में रहता हूँ। एक दिन अचानक मेरे पास ख़बर आई कि मेरी ज़मीन पर हंगामा हो रहा है। एक तरफ़ हिन्दू खड़े हैं और दूसरी तरफ़ मुसलमान। हिंसा की हालत बन रही है। जब पड़ताल की तो पता चला कि मेरी ज़मीन से सटे एक साहब की ज़मीन है। उन्होंने अपना खेत जोतते हुए मेरी ज़मीन के कुछ हिस्से भी जोत दिए। जब गाँव के एक व्यक्ति ने देखा तो उसने टोका। उन्होंने कहा कि तुम्हें इससे क्या मतलब? क्या यह तुम्हारी ज़मीन है? और वे कौन सा देखने आ रहे हैं? इस बीच और गाँव वाले भी जुट गए। उन्होंने कहा कि यह भाई साहब की ज़मीन है, हम जोतने नहीं देंगे। काफ़ी हंगामें के बाद मेरी ज़मीन बची। जोतने वाले को आप हिन्दू कह सकते हैं और बचाने वाले को मुसलमान। लेकिन मेरा मानना है कि अच्छाई-बुराई इंसानी फ़ितरत है। इसका धर्म से लेना देना नहीं है। इंसान, इंसान ही रहता है.. हम उसे हिन्दू-मुसलमान के रूप में देखते हैं।  हम यही नहीं समझना चाहते।

3. एक थे हमारे रज्जाक चाचा
आजमगढ़ के बिलारी बढ़या के राजदेव चतुर्वेदी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अपना अनुभव सुनाते हैं, मेरे बचपन की बात है। हमारे गाँव में केवल एक मुसलमान परिवार था। इसके मुखिया दरगाही बाबा थे। आजीविका का साधन खेती-बाड़ी थी। कभी-कभी वे गाँव के मांसाहारी परिवारों के लिए बकरे काट कर भी बेचते थे। उनके एक अनाथ रिश्तेदार रज्जाक, साथ में ही रहते थे। हम ब्राह्मण माने जाने वाले परिवार से थे, पिता जी पुरोहिती का काम भी करते थे। हम और हमारी बड़ी बहन छोटे थे। पिता जी ने रज्जाक को हम लोगों की देखभाल के लिए अपने पास रख लिया। वे घर के दूसरे काम भी करते थे। वे हमारी माँ को भौजी और बाबू को भइया कहते थे। इसलिए अब वे हमारे रज्जाक चाचा हो गए थे। माँ बताती थीं कि रज्जाक चाचा पिता जी के साथ ही भोजन करते थे। यदि पिता जी को भोजन करने मे देर होती तो रज्जाक चाचा भी खाना खाने से मना कर देते थे। कहते कि भइया आ जाएँगे और जब भगवान का भोग लग जाएगा, उसके बाद ही साथ में भोजन करूँगा। बाद में वे कहीं चले गए।

इधर दरगाही बाबा के एक लड़के सुक्खु थे। वे हमारे पिता जी को बड़का बाबू और माँ को बडकी माई ही कहते थे। सुक्खु दादा के तीन लड़के हैं। एक बेटा शब्बीर गाँव में ही रहता है। आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। हमारे घर से अच्छे संबंध हैं, घर पास में ही है। रोज सुबह-शाम मिलना होता है। हमें बड़का भइया और पत्नी को बड़की भौजी कहते हैं। हमारी पत्नी और बेटियों को शब्बीर के बच्चों का बड़ा ख्याल रहता है, हमारे गाँव में तो उनसे किसी को परेशानी नहीं है।                    

4. दामाद जी से पान के पैसे कैसे ले सकते थे हाशिम
दीपक ढोलकिया 75 साल के हैं। लम्बे अरसे तक आकाशवाणी के समाचार प्रभाग से जुड़े रहे। वे दो क़िस्से बताते हैं –

बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के नानपारा से मेरी सास मनोरमा जी को दिल्ली आना था। घर के बरामदे से उन्होंने किसी को आवाज़ दी कि रिक्शा भेज दे। रिक्शा आया नहीं तो वह गली में आ गई। बाहर सड़क पर देखा तो एक ओर मुसलमानों का हुजूम खड़ा था और दूसरी ओर हिंदुओं का। उनको समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है? इनमें कई चेहरे जाने पहचाने थे। इतने में मुसलमान भीड़ में से एक लड़का उनके पास आया। बोला, ‘अम्मा जी, यहाँ क्यों खड़ी हैं?  जाइए घर में…’ उसकी आवाज में अपनेपन की डाँट थी। मनोरमा जी ने कहा कि ‘बेटे मुझे बस पकड़नी है और रिक्शा नहीं आ रहा।’  लड़के ने कहा कि ऐसे में रिक्शा वाला यहाँ कैसे आएगा? आप रुकिए, मैं लाता हूँ। वह थोड़ी देर में रिक्शा ले कर आया। अम्मा जी ने बैठते हुए पूछा, तुम लोग क्या कर रहे हो? लड़का भड़क कर बोला, ‘अम्मा जी, हिन्दुओं ने हमारी मस्जिद गिरा दी है। हम भी बरादाश्त नहीं करेंगे।’ फिर उसने रिक्शे वाले को कहा पीछे की गली से अम्मा जी को बस स्टेशन पहुँचा दो। इधर रिक्शा मुड़ रहा था और लड़का मुसलमानों के हुजूम में शामिल हो गया। वैसे, नानपारा में कुछ नहीं हुआ।

एक हाशिम थे। उनका पान आपने खाया नहीं है। मैंने खाए हैं। मुझ दामाद जी के पान के पैसे कैसे लेता? कभी नहीं लिए।  विरोध में शामिल होने के लिए उसने भी दुकान बंद रखी थी। दोनों ओर से भीड़ छँट गई।  हाशिम ने फिर से दुकान खोल ली।

आज नानपारा में कोई नहीं है। मेरी पत्नी का पुश्तैनी घर भी बिक चुका है। लेकिन मेरी  इच्छा होती है कि नानपारा जाऊँ। जानूँ कि क्या मैं उसी नानपारा में वापस आया हूँ या कोई नया नानपारा है?

5. काश! मेरा वह भारत कहीं मिल जाए
दीपक ढोलकिया एक और क़िस्सा सुनाते हैं –
साल 2000 में मेरी बेटी वड़ोदरा के एमएस यूनिवर्सिटी में एमएससी करने के लिए गई। मैं दाख़िला दिलवा कर दिल्ली वापस आ रहा था। बेटी स्टेशन पर छोड़ने आई। ट्रेन चलने लगी तब वह रोने लगी।  ट्रेन ने गति पकड़ी और बेटी नज़र से दूर हो गई। मैंने फ़ौरन ही किताब खोली। उसमें अपना चेहरा छुपा लिया।

मेरे कंपार्टमेंट में 50–55 की उम्र की चार महिलाएँ थीं। वे एक सत्संग से वापस आ रही थीं। ट्रेन खुलते ही उन्होंने जोर-जोर से भजन शुरू कर दिए। एकाध घंटे के बाद उन्होंने धुन शुरू कर दी – राम एक…राम दो…राम नब्बे…राम 108… इसके बाद मालाएँ निकालीं। मनके फेरने लगीं। डिब्बे में शांति हो गई।

लेकिन पाँच-सात मिनट में ही एक फ़कीर अल्लाह के नाम की दुहाई देता हुआ आ गया। फ़कीर देख नहीं सकता था। किसी ने उसे खाना दिया तो किसी ने पैसे। वह खड़ा रहा और बोलता रहा। उसे उम्मीद थी कि डिब्बे में अभी दाता लोग बचे होंगे।

एक महिला ने माला फेरते हुए एक आँख खोली और मुझे कोहनी मारी। मैंने उसकी ओर देखा तो उसने अपना पर्स खोला और एक रुपया निकाला। मेरे हाथ में सिक्का रखा। फकीर को देने का इशारा किया। उसके साथ तीन आँखें और खुलीं। तीन बटुए  और खुले। हर एक में से एक का सिक्का निकला। मैं समझ गया था कि ये तीन सिक्के भी मुझे फकीर को देने हैं।  फकीर चला गया। वे माला फेरने लगीं। डिब्बे में फिर शांति हो गई।

मेरे लिए यह शांति कुछ और थी। मैंने किताब रख दी। सोचने लगा – यह है मेरा भारत… राम के नाम की माला जपने वाली महिलाओं के लिए फकीर भी वही था, जो वे स्वयं थीं।  होठों पर नाम एक हिन्दू भगवान का, और दान अल्लाह वाले को!

मुझे लगा कि मेरी अनास्था बहुत तुच्छ है। इनकी छोटी आस्थाएँ, मेरी अनास्था से कहीं ज़्यादा बड़ी हैं। मैंने सोचा कुछ भी हो जाए, आम आदमी के मन में कोई ज़हर नहीं है।
गुजरात के दंगे इसके बाद हुए। उसके बाद तो बहुत कुछ हुआ और होता है। मेरा विश्वास डगमगाने लगा है कि जिस भारत को मैंने वड़ोदरा से दिल्ली आने वाली ट्रेन में देखा था, वही क्या आज भी है? चाहता हूँ कि वह भारत कहीं मिल जाए।

– नासिरूद्दीन
(साभार : नवजीवन। यह आलेख ‘संडे नवजीवन’ के 20 अगस्त 2023 के अंक में छपा है। आख़िरी कहानी अख़बार में नहीं छपी है।) 

Post Views: 1,162

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा ख़बरें

  • Nagaland में पहली बार ज़ीरो परसेंट वोटिंग/ पूर्वी नागालैंड में लोगों ने अपनाया विरोध का अजब तरीका, 4 लाख से अधिक मतदाताओं वाले 6 ज़िलों में नहीं पड़ा एक भी वोट
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, राजनीति, समाचार
    April 20, 2024
    सारी दुनिया। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दौर का मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न हो गया है। ...पूरी खबर पढ़ें
  • बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस में शामिल करवा कर भूपेंद्र हुड्डा ने फिर लगाई बीजेपी में सेंध, और भी कई बड़े नाम हैं कतार में
    पृष्ठ: Uncategorized, राजनीति, राजनीति, समाचार
    March 11, 2024
    ज्यों ज्यों लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, Congress और भाजपा सहित सभी बड़ी पार्टियां ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा के जाट अखाड़ा हत्याकांड के दोषी कोच को फांसी : बच्चे समेत 6 लोगों की हत्या की थी; कोर्ट ने रहम की अपील ठुकराई
    पृष्ठ: ताजा खबर, समाचार, हरियाणा
    February 23, 2024
    रोहतक। हरियाणा में 3 साल पहले हुए रोहतक के चर्चित जाट अखाड़ा हत्याकांड में कोर्ट ने 6 ...पूरी खबर पढ़ें
  • कांग्रेस संदेश यात्रा ने बढ़ाई शैलजा की ताकत
    पृष्ठ: राजनीति, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    February 12, 2024
    – अविनाश सैनी, राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस के एसआरके गुट, यानी शैलजा, रणदीप ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा विधानसभा में जींद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ के मामले पर हुआ हंगामा, दुष्यंत ने लगाए गीता भुक्कल पर गंभीर आरोप
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    December 18, 2023
    जींद में स्कूल की बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले पर  हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन ...पूरी खबर पढ़ें

Categories

  • Uncategorized (85)
  • अर्थ जगत (5)
  • आधी दुनिया (1)
  • कथा कहानी (1)
  • कविता (14)
  • काम की बात (18)
  • कृषि (24)
  • कैरियर (7)
  • ख़ास-ख़बर (213)
  • गीत ग़ज़ल (2)
  • जीवन परिचय (7)
  • ताजा खबर (115)
  • देश-दुनिया (79)
  • प्रेरक प्रसंग (1)
  • बिजनेस (5)
  • बीच बहस में (6)
  • मनोरंजन (59)
  • मेरी दुनिया की बात (4)
  • राजनीति (21)
  • राजनीति (17)
  • रोशन है जिनसे दुनिया (3)
  • विचार (32)
  • विज्ञान (7)
  • शिक्षा (24)
  • संपादकीय (10)
  • समाचार (254)
  • समाज (22)
  • सरहद पार से (13)
  • संस्मरण (1)
  • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति (3)
  • साहित्य-संस्कृति (33)
  • स्पोर्ट्स (42)
  • स्वास्थ्य (33)
  • हरियाणा (145)

खबर

  • April 2024 (1)
  • March 2024 (1)
  • February 2024 (2)
  • December 2023 (4)
  • October 2023 (3)
  • August 2023 (3)
  • July 2023 (1)
  • June 2023 (1)
  • May 2023 (3)
  • April 2023 (1)
  • March 2023 (1)
  • February 2023 (3)
  • January 2023 (1)
  • December 2022 (4)
  • November 2022 (1)
  • September 2022 (1)
  • July 2022 (10)
  • June 2022 (2)
  • May 2022 (1)
  • April 2022 (3)
  • March 2022 (3)
  • February 2022 (2)
  • January 2022 (5)
  • December 2021 (4)
  • November 2021 (2)
  • October 2021 (6)
  • September 2021 (6)
  • August 2021 (11)
  • July 2021 (26)
  • June 2021 (18)
  • May 2021 (26)
  • April 2021 (20)
  • March 2021 (10)
  • February 2021 (7)
  • January 2021 (4)
  • December 2020 (17)
  • November 2020 (19)
  • October 2020 (19)
  • September 2020 (8)
  • August 2020 (14)
  • July 2020 (40)
  • June 2020 (64)
  • May 2020 (18)
  • April 2020 (40)
  • March 2020 (15)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (5)
  • November 2019 (14)
  • October 2019 (2)
  • September 2019 (1)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (1)
  • June 2019 (1)
  • May 2019 (1)

हमारे पेज को लाइक जरूर करें

© 2025 सारी दुनिया | Powered by Solution Box