सारी दुनिया
Menu
  • होम
  • हमारे बारे में
  • समाचार
    • ख़ास-ख़बर
    • ताजा खबर
    • बीच बहस में
    • हरियाणा
    • देश-दुनिया
    • खेल
    • विज्ञान
    • अर्थ जगत
    • आधी दुनिया
  • विचार
    • समाज
    • अर्थशास्त्र
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • कृषि
    • मेरी दुनिया की बात
    • संपादकीय
    • रोशन है जिनसे दुनिया
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य-संस्कृति
    • कथा कहानी
    • कविता
    • गीत ग़ज़ल
    • साक्षात्कार
    • जीवन परिचय
    • संस्मरण
    • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति
  • सरहद पार से
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • काम की बात
  • अन्य
  • सम्पर्क करें
Menu

कर्नाटक चुनाव में पूंजी का बोलबाला

Posted on May 11, 2023May 11, 2023 by अविनाश सैनी (संपादक)

भाजपा बजरंगबली की शरण में

कर्नाटक में 10 मई को मतदान हो चुका है और गिनती 13 को  होगी। चुनाव प्रचार के दौरान जहां पहले कांग्रेस ने लोकलुभावन  मेनिफेस्टो जारी कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया वहीं भाजपा द्वारा पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का अथक प्रयास किया गया। आम धारणा यह है कि कर्नाटक में परिवर्तन होने जा रहा है। कर्नाटक चुनाव के कुछ मुद्दों को यहां रेखांकित करना आवश्यक है।
प्रचार अभियान में आगे निकली कांग्रेस :  कांग्रेस पार्टी ने समय से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी तथा मेनिफेस्टो के मुख्य मुद्दे सार्वजनिक कर दिए। इसके चलते कांग्रेस को चुनाव में बढ़त मिलती दिखाई पड़ी। महिलाओं को 2 हजार रुपए, 200 यूनिट निशुल्क बिजली, बेरोजगारों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह और 10 किलो मुफ्त राशन मुख्य आकर्षण रहे।
बजरंगबली के सहारे भाजपा : यह सर्वविदित है कि भाजपा राम के सहारे 2 सीटों से केंद्र सरकार बनाने तक की स्थिति में पहले ही पहुंच चुकी है  लेकिन इस बार भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली का सहारा लिया।  प्रधानमंत्री और भाजपा के बड़े नेता बजरंगबली की जय जयकार करते सुने और देखे गए। प्रधानमंत्री तक ने अपने कार्यक्रमों में बजरंगबली के भेष में अपने कार्यकर्ताओं को पेश किया। उन्हें यह अवसर कांग्रेस पार्टी ने ही दिया था। कांग्रेस द्वारा बजरंग दल और पी एफ आई को बैन करने का आश्वासन दिया गया था। आमतौर पर यह कहा गया कि कांग्रेस द्वारा यह मुद्दा उठाया जाना गैर जरूरी था। जिस तरह कश्मीर फाइल्स फिल्म के माध्यम से देशभर में नफरत का माहौल बनाया गया था, उसी तरह केरल पर बनी एक फिल्म के माध्यम से नफरत का वातावरण बनाने की फिर से कोशिश की गई। हालांकि उसकी शुरुआत रामनवमी से ही भाजपा ने कर दी थी।
चुनाव आयोग की उपस्थिति नगण्य रही : कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान कहीं भी चुनाव आयोग सक्रिय दिखाई नहीं दिया। चुनाव आयोग ने सोनिया गांधी को कर्नाटक की संप्रभुता का सवाल उठाने तथा कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की रेट लिस्ट जारी करने को लेकर जरूर नोटिस दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ की गई शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। यह भी ऐसे समय में हुआ जब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यह अधिकृत तौर पर कहा गया कि नफरत फैलाने वाले भाषणों पर प्रशासन को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। श्रीराम सेना जैसे कट्टरपंथी संगठनों द्वारा आलंद सहित तमाम विधानसभा क्षेत्रों में जहरीले भाषण दिए गए लेकिन उनके खिलाफ न तो एफ आई आर दर्ज की गई, न ही उन्हें सभाएं करने से रोका गया।
लोकतंत्र पर पूंजीतंत्र हावी : कर्नाटक के चुनाव में तमाम क्षेत्रों में दौरे के समय भाजपा के द्वारा मतदाताओं को तीन हजार से पांच हजार रुपये बांटने की शिकायत सुनने गांव गांव में मिली। रूपये से वोट खरीदने का काम तो पहले से ही चला आ रहा है लेकिन पिछले चुनाव में एक हजार रूपये प्रति मतदाता का रेट का इस चुनाव में तीन से पांच हजार रुपये तक पहुंच जाना यह बताता है कि पैसा पूरी तरह से चुनाव पर हावी हो गया है। लोकतंत्र पूंजीतंत्र में तब्दील हो गया है।
इस चुनाव की खासियत यह रही कि मतदाताओं को नगद नहीं, पेटीएम और गूगल पे से पैसा ट्रांसफर किया गया। यानि डिजिटल पेमेंट से मतदाताओं को साधा गया। चुनाव सुधार से जुड़े किसी शोधकर्ता समूह द्वारा यदि इस आरोप की पड़ताल की जाएगी तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ सकते हैं।
मेरी जानकारी में यह आया कि इस चुनाव में एक विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल द्वारा 25 से 50 करोड़ रुपये तक खर्च किया गया। इतनी बड़ी राशि मतदाताओं को डिजिटल पेमेंट में, शहरों से मतदाताओं को बूथ तक  ढोने पर खर्च की गई।  केवल कुलबर्गी जिले में पार्टियों ने पुणे, बेंगलुरु, सोलापुर तथा आसपास के बड़े शहरों के मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए एक हजार से अधिक बसों का अंतिम एक सप्ताह में इंतजाम किया। पैसे के साथ-साथ शराब भी धड़ल्ले से कूपन वितरित कर बांटी गई। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आलंद में जानकारी में आया, जहां भाजपा उम्मीदवार की अधिकृत 16 दुकानें है लेकिन कम से कम हर दुकान से 10 से 20 स्थानों पर अवैध शराब बेची जाती है। अवैध रूप से बेची जाने वाली शराब मतदाताओं को निशुल्क पिलाने की शिकायतें भी मिली। खजूरी के डॉ देशमुख ने बताया कि उनके पास एक दिन में एक गांव के 10 से अधिक मरीज अधिक शराब पीने के कारण तबियत खराब होने पर इलाज के लिए आए।
चुनाव में हावी रहा भाजपा सरकार का मिस गवर्नेंस का मुद्दा : यह सर्वविदित है कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और जनता दल सेकुलर ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन विधायकों की खरीद-फरोख्त के बाद जिस तरह भाजपा ने 7 राज्यों में सरकारें गिराई और बदली, उसी तरह कर्नाटक में भी भाजपा ने सरकार पर कब्जा कर लिया था लेकिन सरकार द्वारा ऐसे कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किए गए जिससे मतदाता प्रभावित हो। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का बुरा हाल,  फिल्टर प्लांट की व्यवस्था होने के बावजूद गांव में पीने के पानी का वर्षों से अभाव, बिजली कटौती, बढ़ती बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई कर्नाटक चुनाव में चर्चित मुद्दे रहे।
मतदाताओं को डराने का प्रयास : देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मतदाताओं को यह कह कर डराया गया कि यदि भाजपा की सरकार गई तो कर्नाटक दंगों में झुलसेगा तथा पी एफ आई का बोलबाला हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तरप्रदेश के तमाम उदाहरण देकर बुलडोजर और एनकाउंटर का उल्लेख कर मतदाताओं को भयभीत करने का प्रयास किया।
देवेगौड़ा और जनार्दन रेड्डी की सक्रियता : जनता दल सेकुलर ओल्ड मैसूर के अपने प्रभाव वाले क्षेत्र के साथ-साथ कर्नाटक में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे । उसमें मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट  देकर कर्नाटक में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।  लेकिन चुनाव के दौरान अपने प्रभाव क्षेत्र से बाहर जनता दल सेकुलर के उम्मीदवार को जनसमर्थन दिखलाई नहीं पड़ा। उसी तरह जनार्दन रेड्डी ने अपने प्रभाव क्षेत्रों में तमाम उम्मीदवार खड़े किए।  प्रभाव वाले जिलों में उनके भी कई उम्मीदवार प्रभावशाली स्थिति में दिखलाई पड़े। लेफ्ट और सपा ने भी अपने उम्मीदवार कर्नाटक चुनाव में उतारे।
कांग्रेस पार्टी ने यदि संपूर्ण विपक्ष को साथ लेकर चलने की कोशिश की होती तो यह स्थिति नहीं बनती परंतु  कांग्रेस को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के बाद से यह लगने लगा था कि वह अकेले ही बहुमत की सरकार बना सकती है। उसे किसी से समझौता करने की आवश्यकता है।
13 मई को नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा कि गैर भाजपा और गैर कांग्रेस दलों ने दोनों पार्टियों को कितना नुकसान पहुंचाया तथा चुनाव को कितना प्रभावित किया। हालांकि जन चर्चा यह है कि कर्नाटक में परिवर्तन होने जा रहा है। तमाम सर्वे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।                                             
– डॉ.सुनीलम
पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति
8447715810

Post Views: 554

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा ख़बरें

  • Nagaland में पहली बार ज़ीरो परसेंट वोटिंग/ पूर्वी नागालैंड में लोगों ने अपनाया विरोध का अजब तरीका, 4 लाख से अधिक मतदाताओं वाले 6 ज़िलों में नहीं पड़ा एक भी वोट
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, राजनीति, समाचार
    April 20, 2024
    सारी दुनिया। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दौर का मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न हो गया है। ...पूरी खबर पढ़ें
  • बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस में शामिल करवा कर भूपेंद्र हुड्डा ने फिर लगाई बीजेपी में सेंध, और भी कई बड़े नाम हैं कतार में
    पृष्ठ: Uncategorized, राजनीति, राजनीति, समाचार
    March 11, 2024
    ज्यों ज्यों लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, Congress और भाजपा सहित सभी बड़ी पार्टियां ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा के जाट अखाड़ा हत्याकांड के दोषी कोच को फांसी : बच्चे समेत 6 लोगों की हत्या की थी; कोर्ट ने रहम की अपील ठुकराई
    पृष्ठ: ताजा खबर, समाचार, हरियाणा
    February 23, 2024
    रोहतक। हरियाणा में 3 साल पहले हुए रोहतक के चर्चित जाट अखाड़ा हत्याकांड में कोर्ट ने 6 ...पूरी खबर पढ़ें
  • कांग्रेस संदेश यात्रा ने बढ़ाई शैलजा की ताकत
    पृष्ठ: राजनीति, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    February 12, 2024
    – अविनाश सैनी, राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस के एसआरके गुट, यानी शैलजा, रणदीप ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा विधानसभा में जींद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ के मामले पर हुआ हंगामा, दुष्यंत ने लगाए गीता भुक्कल पर गंभीर आरोप
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    December 18, 2023
    जींद में स्कूल की बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले पर  हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन ...पूरी खबर पढ़ें

Categories

  • Uncategorized (85)
  • अर्थ जगत (5)
  • आधी दुनिया (1)
  • कथा कहानी (1)
  • कविता (14)
  • काम की बात (18)
  • कृषि (24)
  • कैरियर (7)
  • ख़ास-ख़बर (213)
  • गीत ग़ज़ल (2)
  • जीवन परिचय (7)
  • ताजा खबर (115)
  • देश-दुनिया (79)
  • प्रेरक प्रसंग (1)
  • बिजनेस (5)
  • बीच बहस में (6)
  • मनोरंजन (59)
  • मेरी दुनिया की बात (4)
  • राजनीति (21)
  • राजनीति (17)
  • रोशन है जिनसे दुनिया (3)
  • विचार (32)
  • विज्ञान (7)
  • शिक्षा (24)
  • संपादकीय (10)
  • समाचार (254)
  • समाज (22)
  • सरहद पार से (13)
  • संस्मरण (1)
  • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति (3)
  • साहित्य-संस्कृति (33)
  • स्पोर्ट्स (42)
  • स्वास्थ्य (33)
  • हरियाणा (145)

खबर

  • April 2024 (1)
  • March 2024 (1)
  • February 2024 (2)
  • December 2023 (4)
  • October 2023 (3)
  • August 2023 (3)
  • July 2023 (1)
  • June 2023 (1)
  • May 2023 (3)
  • April 2023 (1)
  • March 2023 (1)
  • February 2023 (3)
  • January 2023 (1)
  • December 2022 (4)
  • November 2022 (1)
  • September 2022 (1)
  • July 2022 (10)
  • June 2022 (2)
  • May 2022 (1)
  • April 2022 (3)
  • March 2022 (3)
  • February 2022 (2)
  • January 2022 (5)
  • December 2021 (4)
  • November 2021 (2)
  • October 2021 (6)
  • September 2021 (6)
  • August 2021 (11)
  • July 2021 (26)
  • June 2021 (18)
  • May 2021 (26)
  • April 2021 (20)
  • March 2021 (10)
  • February 2021 (7)
  • January 2021 (4)
  • December 2020 (17)
  • November 2020 (19)
  • October 2020 (19)
  • September 2020 (8)
  • August 2020 (14)
  • July 2020 (40)
  • June 2020 (64)
  • May 2020 (18)
  • April 2020 (40)
  • March 2020 (15)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (5)
  • November 2019 (14)
  • October 2019 (2)
  • September 2019 (1)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (1)
  • June 2019 (1)
  • May 2019 (1)

हमारे पेज को लाइक जरूर करें

© 2025 सारी दुनिया | Powered by Solution Box