देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ते प्रकोप पर एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने फिर से कठोर कदम उठाने और हॉटस्पॉट्स के अंदर लॉकडाउन लगाए जाने का सुझाव दिया है। लॉकडाउन पर बात करते हुए डॉक्टर गुलेरिया ने कहा, ‘हम पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू नहीं कर सकते तो मिनी कंटेनमेंटजोन बनाना बेहद जरूरी है।’…
संडे थियेटर में सजी सुरों की महफिल
सप्तक रंगमंडल, पठानिया वर्ल्ड कैंपस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा हर सप्ताह आयोजित संडे थियेटर में इस बार नाटक की बजाय सुरों की महफिल सजी। स्थानीय आईएमए हाल में हुई “सप्तक संगीत संध्या” में स्थानीय कलाकारों ने गीत, गजल और सूफी संगीत के ऐसे रंग बिखेरे कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सबसे बड़ी बात यह…
अस्थल बोहर रोहतक का प्रसिद्ध तीन दिवसीय बाबा मस्तनाथ मेला : श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
कोरोना के डर के बावजूद बाबा मस्तनाथ की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। रोहतक स्थित अस्थल बोहर मठ परिसर में मेले की शुरुआत नागा साधुओं की अगुवाई में रैबारी समाज समाज द्वारा बाबा मस्तनाथ की पूजा अर्चना से हुई। इस दौरान सुबह से रात तक बाबा की समाधि के…
संडे थियेटर : मंटो और गुलज़ार की तीन कहानियों का हुआ मंचन
विश्व रंगमंच दिवस और होली के उपलक्ष्य पर इस बार संडे थियेटर में तीन कहानियों का मंचन किया गया। चुनी गई कहानियों में दक्षिण एशिया के मशहूर लेखक ‘सआदत हसन मंटो’ की कहानी ‘टोबा टेकसिंह’ और भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर ‘गुलजार’ की कहानी ‘सीमा’ तथा ‘रावी पार’ शामिल रहीं। सप्तक रंगमंडल, पठानिया वर्ल्ड कैंपस…
होली
चमन में रंग-औ-बू है, तो होली है,प्यार की जुस्तजू है, तो होली है।मैं ही मैं हूं, तो फाग क्या ख़ाक होगा,संग में मेरे ‘गर तू है, तो होली है।हिज़्र की रात आंसुओं में बह जाए,वस्ल की आरजू है, तो होली है।ज़हर नफरत का दिल से निकल जाए,खुशी से गाल सुर्खरू है, तो होली हैक़त्ल-औ-ग़ारत से…
संडे थियेटर में होगा मंटों और गुलजार की तीन कहानियों का मंचन
विश्व रंगमंच दिवस और होली के उपलक्ष्य में 28 मार्च को संडे थियेटर में भारत-पाक बंटवारे के दर्द को समेटे तीन कहानियों का मंचन किया जाएगा। इनमें दक्षिण एशिया के मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की कहानी ‘टोबा टेकसिंह’ और भारतीय फिल्मों के जाने माने गीतकार गुलजार की कहानी ‘सीमा’ तथा ‘रावी पार’ शामिल हैं।…
संडे थियेटर : आर्ट की दुनिया के काले सच को दिखाया नाटक ‘सन 2025’ ने
मैं एक आर्टिस्ट हूं और मैं यह जनता हूं कि पिछली सेंचुरी का सबसे बड़ा आर्ट फॉर्म था ‘आर्ट फॉर द सेक ऑफ आर्ट’ जबकि आज का सबसे बड़ा आर्ट फॉर्म है ‘ब्लॉकबस्टर’ यानी ‘बेस्ट सेलर’। यह संवाद है संडे थियेटर में इस बार के नाटक ‘सन 2025’ का जो वर्तमान समय में कला और…
खरखौदा में क्रिकेट मैच फार्मासिस्टों पर भारी पड़े डॉक्टर
Sunny N Kaushik रविवार, 21 मार्च को खरखौदा के टीकाराम स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में प्रयास संगठन द्वारा दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शहर के डॉक्टर्स और फार्मासिस्टों के बीच हुए इस रोमांचक मैच में आशा के विपरीत डॉक्टर्स की टीम ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए डॉक्टर्स टीम ने…
संडे थियेटर में हुआ हास्य नाटक ‘द मैरिज प्रोपोजल’
‘कहते हैं कि आमतौर पर झगड़ा पुरुष के अहम और स्त्री की ज़िद से शुरू होता है। नोक झोक तक तो ठीक है, लेकिन अगर तकरार लड़ाई-झगड़े में बदल जाए तो परिवार या रिश्तों के टूटने का सबब बन जाती है।’ यही बात उभरकर आई संडे थियेटर में 14 मार्च को हुए नाटक ‘द मैरिज…
संडे थियेटर में होगा नाटक ‘द मैरिज प्रोपोजल’ का मंचन
Sunny N Kaushik सप्तक रंगमंडल और पठानिया वर्ल्ड कैंपस द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से हर रविवार होने वाले संडे थियेटर में 14 मार्च को नाटक ‘द मैरिज प्रोपोजल’ का मंचन किया जाएगा। सप्तक के सचिव अविनाश सैनी ने बताया कि दुनिया के मशहूर नाटककार एंटोन चेखव द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशक लोकेश…










