अंतिम मुग़ल बादशाह और स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शाह जफर के 157 वें उर्स पर 7 नवंबर को दिल्ली की ग़ालिब अकादेमी में एक राष्ट्रीय सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मरहूम बादशाह सलामत के वर्तमान जीवित वंशज व पीठासीन नवाब शाह मो. शुएब खान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में देशभर में…
मूडीज ने बिगाड़ा मंदी से त्रस्त भारत का मूड कर्ज और बेरोजगारी बढ़ने का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आर्थिक मोर्चे पर भारत के मूड को खराब कर दिया है। शुक्रवार, 9 नवंबर को जारी अपनी रिपोर्ट में मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत के रेटिंग आउटलुक को घटा दिया है। एजेंसी ने भारत के बारे में अपने आउटलुक यानी नजरिए को ‘स्टेबल’ (स्थिर) से घटाकर ‘नेगेटिव’ (नकारात्मक) कर दिया…
एक साल के अंदर ड्राइविंग लाइसेंस करें रिन्यू
नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने में एक साल से ज्यादा देरी करते हैं तो आपको कार, बाइक चलाने का टेस्ट फिर से देना होगा। आपको एक नए शिक्षार्थी के रूप में माना जाएगा। इसके तहत एक शिक्षार्थी के लाइसेंस के लिए 20 अंकों का टेस्ट देना होगा। साथ…
रोहतक की काजल सैनी ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो पदक घर में जश्न का माहौल
कतर के दोहा शहर में चल रही 14वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के टीम इवेंट में हरियाणा की रायफल शूटर काजल सैनी एक गोल्ड और एक कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं। स्थानीय सैनीपुरा निवासी काजल ने 8 नवंबर को तेजस्विनी सावंत और अंजुम मुद्गिल के साथ मिलकर 50 मीटर रायफल प्रोन इवेंट में गोल्ड…
लगातार तीसरे माह बढ़े रसोई गैस के दाम 76 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
महंगाई की मार एक बार फिर आपकी रसोई पर पड़ी है। गैस कंपनियों ने एक नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब करीब 76.5 रुपए और महंगा हो गया है। लगातार तीसरे महीने रसोई गैस के दाम बढ़ने से…
सेहत की दुनिया : बच्चे की वृद्धि और विकास को प्रभावित करने वाले कारक
1. गर्भावस्था में जननी के स्वास्थ्य का प्रभाव बच्चे की वृद्धि और विकास पर अत्याधिक होता है। एक स्वस्थ जननी ही स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है। गर्भ काल में निम्नलिखित हालत का बच्चों के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है :- मां की खुराक में पोषक तत्वों की कमी। गिर जाने अथवा किसी दुर्घटना…
लघु कथा: “कुंडली”
‘आज फैसले का दिन है। लेकिन समझ नहीं आता, कैसे क्या किया जाए!’ करमचंद सोचता जा रहा है। दरअसल उसकी बेटी के लिए एक रिश्ता आया है। सब चीजें ठीक लग रही हैं। उम्र, कद-काठी, देखने में भी अच्छा है। पढ़ाई और सैलरी के बारे में उनके पड़ोसी चावला जी से भी सारी रिपोर्ट ठीक-ठाक…
भारत का आरसीईपी में शामिल होने से इनकारअंतरराष्ट्रीय दबाव को दरकिनार कर सरकार ने लिया घरेलू उद्योगों के हित में फैसला
आरसीईपी को लेकर देशभर में हुए जबर्दस्त विरोध को देखते हुए अंततः भारत सरकार ने इस समझौते में शामिल न होने का फैसला किया है। 4 नवंबर को क्षेत्रीय व्यापार आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) मुक्त व्यापार समझौते पर सदस्य देशों को बैंकॉक में चल रही बैठक में फैसला करना था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी…
विरोधाभासी एग्जिट पोल ने बढ़ाई ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका
पहले कम वोटिंग और फिर मतदान के पश्चात आए विरोधाभासी एग्जिट पोल ने हरियाणा में सियासी पारा बढ़ा दिया है। कम वोटिंग से जहां भाजपा सरकार के प्रति लोगों में उत्साह की कमी नजर आती है, वहीं यह भी संकेत मिलते हैं कि जनता को विपक्षी दलों से भी बहुत अधिक उम्मीद नहीं है। यानी…
चौंकानेवाले हो सकते हैं हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम
हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। भाजपा जहां 75 पार का दावा कर रही है, वहीं शैलजा व भूपेंद्र हुड्डा को कमान मिलने के बाद कांग्रेस का ग्राफी भी ऊपर उठा है और कांग्रेस तथा भाजपा के बागियों के दम पर जजपा भी दम दिखाने को तैयार है। नेतृत्वविहीन इनेलो हालांकि…


