सारी दुनिया
Menu
  • होम
  • हमारे बारे में
  • समाचार
    • ख़ास-ख़बर
    • ताजा खबर
    • बीच बहस में
    • हरियाणा
    • देश-दुनिया
    • खेल
    • विज्ञान
    • अर्थ जगत
    • आधी दुनिया
  • विचार
    • समाज
    • अर्थशास्त्र
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • कृषि
    • मेरी दुनिया की बात
    • संपादकीय
    • रोशन है जिनसे दुनिया
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य-संस्कृति
    • कथा कहानी
    • कविता
    • गीत ग़ज़ल
    • साक्षात्कार
    • जीवन परिचय
    • संस्मरण
    • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति
  • सरहद पार से
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • काम की बात
  • अन्य
  • सम्पर्क करें
Menu
sonu-sood-helping-migrants

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने कायम की इंसानियत की मिसाल, करीब 20 हजार प्रवासियों को पहुंचा चुके हैं घर

Posted on June 4, 2020June 5, 2020 by अविनाश सैनी (संपादक)

फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल का सबसे चर्चित चेहरा बनकर उभरे हैं। महामारी के दौरान जहां सरकारों के प्रयास कम पड़ गए और उन्होंने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया, वहीं हजारों साधारण लोगों ने अपनी सीमित क्षमताओं के बावजूद पीड़ितों की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए। ऐसे ही समय में, मजदूरों के दम पर हिट होने और करोड़ों की कमाई करने वाले दूसरे फिल्म स्टारों से अलग सोनू सूद बेबस मजदूरों के आंसू पोंछने के लिए सड़क पर उतर आए। उन्होंने वह काम कर दिखाया जो नीति और नियत में खोट के चलते सरकारें नहीं कर पाई। उन्होंने उन मजदूररों को मान-सम्मान और भोजन-पानी के साथ सुरक्षित घर तक पहुंचाया, जिन्हें शासन-प्रशासन ने भूखे मरने के लिए छोड़ दिया था।

सोनू ने अपने पैतृक राज्य पंजाब के डॉक्टरों को पीपीई किट उपलब्ध कराई, जुहू स्थित अपना होटल कोरोना महामारी में ड्यूटी निभा रहे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित कर दिया। इसके साथ ही वे मुंबई में रह रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में जुट गए। अब तक करीब 20 हजार मजदूरों, विद्यार्थियों और अन्य जरूरतमंदों को बसों, ट्रेन और हवाई जहाज तक से उनके घर पहुंचा चुके सोनू कहते हैं कि जब तक एक-एक प्रवासी भाई अपने घर नहीं पहुंच जाता, तब तक उनकी ओर से चल रहा अभियान जारी रहेगा।

गौरतलब है कि अभी, 3 जून को सोनू ने यूपी और बिहार के 1000 से ज्यादा मजदूरों को ट्रेन से उनके घर रवाना किया है, जिन्हें छोड़ने वे खुद रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। सोनू रात 2 बजे ठाणे स्टेशन पर पहुंचे और मास्क, सैनिटाईजर तथा खाना देकर यात्रियों को रवाना किया। प्रवासियों के साथ साथ शायद मुम्बईवासियों और वहां की अर्थव्यवस्था की चिंता भी सोनू के जहन में बराबर रहती है। तभी तो उन्होंने हर बार की तरह जाने वालों से यहां भी वही सवाल पूछा- वापस तो आओगे न! सोनू ने इस स्पेशल ट्रेन को ग्रीन सिग्नल देकर रवाना किया। स्टेशन पर मौजूद छात्रों, मजदूरों और अन्य यात्रियों सहित रेलवे स्टाफ ने भी तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

इससे पहले वे हजारों मजदूरों और प्रवासियों को बसों से उनके घर पहुंचा चुके हैं और केरल में फंसी 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट करवा चुके हैं। कोई मुसीबत में अकेला न रहे, इसके लिए सोनू ने टोल फ्री और वॉट्सऐप नंबर जारी कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई। यह उनकी ईमानदार कोशिशों को मिली कामयाबी का ही असर है कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा नेता भी प्रवासियों को घर पहुंचाने की गुहार सोनू सूद से ही लगा रहे हैं। महाराष्ट्र के गर्वनर भगतसिंह कोशयारी भी उनसे मिलकर पूरी मदद करने का बात कह चुके हैं।

लोगों द्वारा रियल हीरो और गरीबों का मसीहा जैसे कितने ही खिताबों से नवाजे जा रहे सोनू ने साबित कर दिया है, इंसान धन-दौलत और सत्ता की ताकत से नहीं इंसानियत के प्रति अपने जज्बे के दम पर बड़ा बनता है। उन्होंने यह भी दिखा दिया कि अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने की हिम्मत हो, तो बड़े से बड़ा काम भी मुश्किल नहीं है। सोनू के जज्बे, गरीबों के प्रति उनकी हमदर्दी और इंसानियत में गहरे विश्वास को दिल से सलाम! सच में, आप जैसे लोगों से ही यह दुनिया सुंदर दिखती है सोनू!

रोहतक के प्रोड्यूसर की फिल्म में भी कर चुके हैं काम

बहुत कम लोग जानते हैं कि अनेक फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने वाले सोनू सूद रोहतक के प्रोड्यूसर राकेश अंदानिया की फिल्म में भी काम कर चुके हैं। साल 2007 में सोनू ने क्रिकेट पर आधारित फिल्म ‘से सलाम इंडिया’ में काम किया था। राकेश अंदानिया इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे, जबकि सुभाष कपूर ने इसका निर्देशन किया था।

‘से सलाम इंडिया’ में सोनू सूद ने एक जुझारू और ईमानदार क्रिकेट कोच की मुख्य भूमिका निभाई थी। उस समय के एक और चर्चित अभिनेता मिलिंद सोमन उनके विरुद्ध करप्ट कोच के किरदार में थे। भारत 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हाथों हार कर मुख्य मुकाबले से बाहर हो गया था। इसके बाद देश में क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रति काफी रोष था और लोग क्रिकेट का नाम तक सुनना नहीं चाहते थे। ठीक इसी दौरान रिलीज होने के कारण यह फिल्म भी लोगों की भावनाओं का शिकार हो गई और समीक्षकों की सराहना के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई।

आपको बता दें कि इस फिल्म के लेखक और निर्देशक सुभाष कपूर आज इंडस्ट्री के कामयाब निर्देशकों में शामिल हैं और जौली एलएलबी सहित कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘से सलाम इंडिया’ सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित पहली फीचर पहली फिल्म थी।

Post Views: 226

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा ख़बरें

  • बदलती जीवनशैली और हमारा स्वास्थ्य
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, विज्ञान, स्वास्थ्य
    November 13, 2025
    डॉ. रेनू यादव आज की बदलती जीवनशैली हमारी सेहत पर गहरा असर डाल रही है। हमारा खान-पान, ...पूरी खबर पढ़ें
  • रोहतक का अनूठा घरफूंक थियेटर
    पृष्ठ: मनोरंजन, हरियाणा
    November 10, 2025
    यह नवम्बर 2000 की बात है जब सब लोग कोरोना महामारी की दहशत में थे। समाज का एक बड़ा ...पूरी खबर पढ़ें
  • स्मृति शेष/विज्ञान क्षेत्र में विशिष्ट योगदानों के लिए सदैव याद रहेंगे डॉ. नार्लीकर
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, विज्ञान, शिक्षा
    July 22, 2025
    “गुरुत्वाकर्षण के हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत के सह-विकास के लिए प्रसिद्ध डॉ. जयंत ...पूरी खबर पढ़ें
  • होरमुज़ जलडमरू बंद हुआ तो भारत पर भी पड़ेगा गंभीर असर
    पृष्ठ: ताजा खबर, देश-दुनिया, बीच बहस में, समाचार, सरहद पार से
    June 24, 2025
    ईरान इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका की एंट्री के बाद ईरान ने दुनिया में तेल ...पूरी खबर पढ़ें
  • माता-पिता और समाज को एक सबक दे गया कृष्णेंदु दास
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, प्रेरक प्रसंग, विचार, समाचार, समाज
    June 2, 2025
    पांशकुड़ा, पश्चिम बंगाल। 13 साल का एक बच्चा। सातवीं कक्षा में पढ़ता था। नाम था — ...पूरी खबर पढ़ें

Categories

  • Uncategorized (85)
  • अर्थ जगत (5)
  • आधी दुनिया (1)
  • कथा कहानी (1)
  • कविता (14)
  • काम की बात (18)
  • कृषि (25)
  • कैरियर (7)
  • ख़ास-ख़बर (217)
  • गीत ग़ज़ल (2)
  • जीवन परिचय (7)
  • ताजा खबर (116)
  • देश-दुनिया (81)
  • प्रेरक प्रसंग (2)
  • बिजनेस (5)
  • बीच बहस में (7)
  • मनोरंजन (60)
  • मेरी दुनिया की बात (4)
  • राजनीति (21)
  • राजनीति (17)
  • रोशन है जिनसे दुनिया (3)
  • विचार (34)
  • विज्ञान (11)
  • शिक्षा (26)
  • संपादकीय (10)
  • समाचार (258)
  • समाज (24)
  • सरहद पार से (14)
  • संस्मरण (1)
  • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति (3)
  • साहित्य-संस्कृति (33)
  • स्पोर्ट्स (42)
  • स्वास्थ्य (35)
  • हरियाणा (146)

खबर

  • November 2025 (2)
  • July 2025 (1)
  • June 2025 (3)
  • May 2025 (1)
  • April 2024 (1)
  • March 2024 (1)
  • February 2024 (2)
  • December 2023 (4)
  • October 2023 (3)
  • August 2023 (3)
  • July 2023 (1)
  • June 2023 (1)
  • May 2023 (3)
  • April 2023 (1)
  • March 2023 (1)
  • February 2023 (3)
  • January 2023 (1)
  • December 2022 (4)
  • November 2022 (1)
  • September 2022 (1)
  • July 2022 (10)
  • June 2022 (2)
  • May 2022 (1)
  • April 2022 (3)
  • March 2022 (3)
  • February 2022 (2)
  • January 2022 (5)
  • December 2021 (4)
  • November 2021 (2)
  • October 2021 (6)
  • September 2021 (6)
  • August 2021 (11)
  • July 2021 (26)
  • June 2021 (18)
  • May 2021 (26)
  • April 2021 (20)
  • March 2021 (10)
  • February 2021 (7)
  • January 2021 (4)
  • December 2020 (17)
  • November 2020 (19)
  • October 2020 (19)
  • September 2020 (8)
  • August 2020 (14)
  • July 2020 (40)
  • June 2020 (64)
  • May 2020 (18)
  • April 2020 (40)
  • March 2020 (15)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (5)
  • November 2019 (14)
  • October 2019 (2)
  • September 2019 (1)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (1)
  • June 2019 (1)
  • May 2019 (1)

हमारे पेज को लाइक जरूर करें

© 2026 सारी दुनिया | Powered by Solution Box