सारी दुनिया
Menu
  • होम
  • हमारे बारे में
  • समाचार
    • ख़ास-ख़बर
    • ताजा खबर
    • बीच बहस में
    • हरियाणा
    • देश-दुनिया
    • खेल
    • विज्ञान
    • अर्थ जगत
    • आधी दुनिया
  • विचार
    • समाज
    • अर्थशास्त्र
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • कृषि
    • मेरी दुनिया की बात
    • संपादकीय
    • रोशन है जिनसे दुनिया
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य-संस्कृति
    • कथा कहानी
    • कविता
    • गीत ग़ज़ल
    • साक्षात्कार
    • जीवन परिचय
    • संस्मरण
    • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति
  • सरहद पार से
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • काम की बात
  • अन्य
  • सम्पर्क करें
Menu
kafeel-khan

डॉ. कफील खान हुए रिहा हाईकोर्ट ने एनएसए के तहत लगाए आरोप किए रद्द

Posted on September 2, 2020September 7, 2020 by अविनाश सैनी (संपादक)

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि उनका भाषण घृणा नहीं, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की अपील है। तुरंत रिहा करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 (एनएसए) के कड़े प्रावधानों के तहत हिरासत में लिए गए डॉ. कफील खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। डॉ. खान की मां द्वारा दायर एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निपटारा करते हुए एक सितंबर को कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया और सरकार को उन्हें तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया। डॉ. कफील की मां ने आरोप लगाया गया था कि उनके बेटे को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।
अपने फैसले में मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह की खंडपीठ ने मथुरा जेल में बंद डॉ. खान के खिलाफ एनएसए के आरोपों को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा, ‘डॉ. कफील खान का भाषण घृणा या हिंसा को बढ़ावा नहीं देता, यह राष्ट्रीय अखंडता और नागरिकों की एकता का आह्वान करता है।’ हाईकोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ द्वारा एनएसए अधिनियम के तहत 13 फरवरी, 2020 को पारित किए गए हिरासत के आदेश और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई इसकी पुष्टि को भी निरस्त कर दिया। यही नहीं, न्यायधीशों ने डॉ. कफील खान को हिरासत में लेने की अवधि के विस्तार को भी अवैध घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि डॉ. खान को कथित रूप से सीएए के विरोध के बीच 13 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी 29 जनवरी को मुंबई में हुई थी। 10 फरवरी को अलीगढ़ सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत के आदेश दे दिए थे लेकिन इससे पहले ही उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप तय कर दिए गए और वे जेल से रिहा नहीं हो पाए।
इस केस में डॉ. कफील पर धर्म, नस्ल, भाषा के आधार पर नफरत फैलाने के मामले में धारा 153-ए के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना था कि 12 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के सामने दिए गए संबोधन में उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काया और दूसरे समुदाय के प्रति शत्रुता बढ़ाने का प्रयास किया। खंडपीठ ने एनएसए के तहत डॉ. खान के खिलाफ कार्यवाही के मूल रिकॉर्ड पर गौर करने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है कि गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत डॉ. खान अगस्त 2017 में पहली बार खबरों में आए थे। तब उस अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी के कारण लगभग 60 शिशुओं की मौत हो गई थी। मामले में पहले सूचित किया गया था कि उन्होंने अपनी जेब से भुगतान करके आपातकालीन ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए तुरंत कार्रवाही की थी। बच्चों के लिए गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने में नायक के रूप में उभरने के बावजूद, उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा विश्वास का आपराधिक उल्लंघन ), 308 ( गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज एफआईआर में नामजद कर दिया गया। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती, जिसके परिणामस्वरूप ऑक्सीजन की कमी हुई। उन्हें सितंबर 2017 में गिरफ्तार करने के बाद अप्रैल 2018 में ही रिहा कर दिया गया। तब भी उच्च न्यायालय को व्यक्तिगत रूप से डॉ. खान के खिलाफ चिकित्सा लापरवाही के आरोपों को स्थापित करने वाली कोई सामग्री नहीं मिली थी और कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। पद पर लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें सेवा से भी निलंबित कर दिया गया था। लेकिन विभागीय जांच के बाद सितंबर 2019 में उन्हें तमाम आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

Post Views: 229

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा ख़बरें

  • Nagaland में पहली बार ज़ीरो परसेंट वोटिंग/ पूर्वी नागालैंड में लोगों ने अपनाया विरोध का अजब तरीका, 4 लाख से अधिक मतदाताओं वाले 6 ज़िलों में नहीं पड़ा एक भी वोट
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, राजनीति, समाचार
    April 20, 2024
    सारी दुनिया। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दौर का मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न हो गया है। ...पूरी खबर पढ़ें
  • बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस में शामिल करवा कर भूपेंद्र हुड्डा ने फिर लगाई बीजेपी में सेंध, और भी कई बड़े नाम हैं कतार में
    पृष्ठ: Uncategorized, राजनीति, राजनीति, समाचार
    March 11, 2024
    ज्यों ज्यों लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, Congress और भाजपा सहित सभी बड़ी पार्टियां ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा के जाट अखाड़ा हत्याकांड के दोषी कोच को फांसी : बच्चे समेत 6 लोगों की हत्या की थी; कोर्ट ने रहम की अपील ठुकराई
    पृष्ठ: ताजा खबर, समाचार, हरियाणा
    February 23, 2024
    रोहतक। हरियाणा में 3 साल पहले हुए रोहतक के चर्चित जाट अखाड़ा हत्याकांड में कोर्ट ने 6 ...पूरी खबर पढ़ें
  • कांग्रेस संदेश यात्रा ने बढ़ाई शैलजा की ताकत
    पृष्ठ: राजनीति, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    February 12, 2024
    – अविनाश सैनी, राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस के एसआरके गुट, यानी शैलजा, रणदीप ...पूरी खबर पढ़ें
  • हरियाणा विधानसभा में जींद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ के मामले पर हुआ हंगामा, दुष्यंत ने लगाए गीता भुक्कल पर गंभीर आरोप
    पृष्ठ: ताजा खबर, राजनीति, समाचार, हरियाणा
    December 18, 2023
    जींद में स्कूल की बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले पर  हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन ...पूरी खबर पढ़ें

Categories

  • Uncategorized (85)
  • अर्थ जगत (5)
  • आधी दुनिया (1)
  • कथा कहानी (1)
  • कविता (14)
  • काम की बात (18)
  • कृषि (24)
  • कैरियर (7)
  • ख़ास-ख़बर (213)
  • गीत ग़ज़ल (2)
  • जीवन परिचय (7)
  • ताजा खबर (115)
  • देश-दुनिया (79)
  • प्रेरक प्रसंग (1)
  • बिजनेस (5)
  • बीच बहस में (6)
  • मनोरंजन (59)
  • मेरी दुनिया की बात (4)
  • राजनीति (21)
  • राजनीति (17)
  • रोशन है जिनसे दुनिया (3)
  • विचार (32)
  • विज्ञान (7)
  • शिक्षा (24)
  • संपादकीय (10)
  • समाचार (254)
  • समाज (22)
  • सरहद पार से (13)
  • संस्मरण (1)
  • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति (3)
  • साहित्य-संस्कृति (33)
  • स्पोर्ट्स (42)
  • स्वास्थ्य (33)
  • हरियाणा (145)

खबर

  • April 2024 (1)
  • March 2024 (1)
  • February 2024 (2)
  • December 2023 (4)
  • October 2023 (3)
  • August 2023 (3)
  • July 2023 (1)
  • June 2023 (1)
  • May 2023 (3)
  • April 2023 (1)
  • March 2023 (1)
  • February 2023 (3)
  • January 2023 (1)
  • December 2022 (4)
  • November 2022 (1)
  • September 2022 (1)
  • July 2022 (10)
  • June 2022 (2)
  • May 2022 (1)
  • April 2022 (3)
  • March 2022 (3)
  • February 2022 (2)
  • January 2022 (5)
  • December 2021 (4)
  • November 2021 (2)
  • October 2021 (6)
  • September 2021 (6)
  • August 2021 (11)
  • July 2021 (26)
  • June 2021 (18)
  • May 2021 (26)
  • April 2021 (20)
  • March 2021 (10)
  • February 2021 (7)
  • January 2021 (4)
  • December 2020 (17)
  • November 2020 (19)
  • October 2020 (19)
  • September 2020 (8)
  • August 2020 (14)
  • July 2020 (40)
  • June 2020 (64)
  • May 2020 (18)
  • April 2020 (40)
  • March 2020 (15)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (5)
  • November 2019 (14)
  • October 2019 (2)
  • September 2019 (1)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (1)
  • June 2019 (1)
  • May 2019 (1)

हमारे पेज को लाइक जरूर करें

© 2025 सारी दुनिया | Powered by Solution Box