कोविड 19 के कारण अमेरिका और पूरी दुनिया में हुई तबाही का ठीकरा चीन के सिर फोड़ने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चाल एक बार फिर नाकाम हो गई है। इस बार उनकी इस चाल को नाकाम करने का काम खुद अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने किया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने 30 अप्रैल…
लॉकडाउन के दौरान 20 फीसदी बढ़ी महंगाई
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 24 मार्च से देशभर में लागू लॉकडाउन के पहले एक माह के दौरान खाद्य वस्तुओं की खुदरा और थोक कीमतों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। यह बात इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट रिसर्च, मुंबई (आईजीआईडीआर) के एक अध्ययन में सामने आई है। 24 अप्रैल को…
सरहद पार से – 5
माज़ी, मुस्तक़्बिल और ईधी का झूला (असलम ख़्वाजा) : लेखक असलम ख़्वाजा के कॉलम पाकिस्तान के अख़बारों में छपते रहे हैं जिन में वे ख़ुद को ‘आवारागर्द’ कहते हुए अपनी बात रखते हैं। उन की इजाज़त से उन के इस लेख को ज़रूरत के मुताबिक़ थोड़ी-बहुत सम्पादकीय छूट लेते हुए उर्दू से देवनागरी में लिप्यन्तरित…
बैंकों ने 50 बड़े पूंजीपतियों का 68,000 करोड़ का कर्ज बट्टे खाते में डाला – जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों में मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और माल्या भी
रिजर्व बैंक ने स्वीकार किया है कि देश के बैंकों द्वारा 50 बड़े विलफुल डिफाल्टर्स, यानी जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों के 68,607 करोड़ रुपए के कर्ज की राशि बट्टे खाते में डाल दी गई है। इन विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची में भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और शराब किंग विजय माल्या के…
नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान
न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान ख़ान का निधन हो गया है। कल, 28 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। वे पिछले साल ही लंदन से इलाज करवाकर लौटे थे। वापिस लौटने के बाद वे कोकिलाबेन…
हरियाणा में करीब 12 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती का रिजल्ट होगा आउट
नई भर्तियों पर रोक की घोषणा के दो दिन बाद ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्पष्ट किया है कि उनके फैसले का पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह बात 28 अप्रैल को विभिन्न कर्मचारी संगठनों, हरियाणा सर्व कर्मचारी महासंघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा राज्य कर्मचारी…
बीमा और शेयर खरीदते वक्त बताना पड़ेगा आधार नम्बर, सरकार ने कंपनियों को आधार के इस्तेमाल की अनुमति दी
निजी कंपनियों द्वारा आधार के दुरुपयोग की आशंकाओं के बीच केन्द्र सरकार ने बीमा और शेयर बाजार से जुड़ी कंपनियों को केवाईसी (नो योर कस्टमर) के लिए आधार के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। शुरुआत में वित्त मंत्रालय ने 29 इंश्योरेंस कंपनियों और 9 स्टॉक एण्ड सिक्यॉरिटीज इकाइयों को आधार वेरिफिकेशन की अनुमति दी…
जल्दी ही जिलों में होगी परिवहन सेवा बहाल, केन्द्र से उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज मिलने की उम्मीद
जल्दी ही हरियाणा में जिला स्तर पर परिवहन सेवा बहाल होने की संभावना है। इसका संकेत देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए योजना तैयार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की प्रधानमंत्री के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दुष्यंत चौटाला ने इस बारे में जानकारी…
हरियाणा में नई भर्तियों पर लगी एक साल के लिए रोक – महंगाई भत्ते के बाद अब एलटीसी भी हुई बंद
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में एक साल के लिए कर्मचारियों की नई भर्ती पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एलटीसी की सुविधा भी बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 27 अप्रैल को यह ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना संकट के कारण सरकार खर्चों में कटौती कर…
पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से बैठक, 3 मई को होगा लॉकडाउन का फैसला
‘भारत को लॉकडाउन का काफी लाभ मिला है और सामूहिक प्रयासों के बल पर हम सैंकड़ों नागरिकों की जान बचाने में सफल रहे हैं।’ यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है। 22…










