सारी दुनिया
Menu
  • होम
  • हमारे बारे में
  • समाचार
    • ख़ास-ख़बर
    • ताजा खबर
    • बीच बहस में
    • हरियाणा
    • देश-दुनिया
    • खेल
    • विज्ञान
    • अर्थ जगत
    • आधी दुनिया
  • विचार
    • समाज
    • अर्थशास्त्र
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • कृषि
    • मेरी दुनिया की बात
    • संपादकीय
    • रोशन है जिनसे दुनिया
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य-संस्कृति
    • कथा कहानी
    • कविता
    • गीत ग़ज़ल
    • साक्षात्कार
    • जीवन परिचय
    • संस्मरण
    • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति
  • सरहद पार से
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • काम की बात
  • अन्य
  • सम्पर्क करें
Menu
coronavirus lockdown 2.0

छूट के साथ 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

Posted on May 31, 2020May 31, 2020 by अविनाश सैनी (संपादक)
  • 8 जून से खुलेंगे होटल, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और सैलून
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ान, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम पर रहेगा प्रतिबंध
  • जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान

सारी दुनिया। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन 5.0 एक माह तक, यानी 30 जून तक प्रभावी रहेगा। सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इस बार कंटेनमेंट जोन के बाहर छूट के दायरे को और बढ़ा दिया गया है। कुछ फैसलों को राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है।

गौरतलब है कि कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए भारत सहित अनेक देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहे हैं। भारत में लॉकडाउन की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी। उसके बाद से लगातार पांचवीं बार लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को खत्म हुई है, जिसे सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। 24 मार्च को पूरे देश में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया था और बेहद जरूरी गतिविधियों की ही अनुमति दी गई थी। उसके बाद से हर लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां कम करते हुए एहतियात के साथ जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश की गई है। यह बात अलग है कि छूट बढ़ने से कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है और समुदाय में संक्रमण फैलने से भारत दुनिया के सर्वाधिक कोरोना मरीजों वाले देशों में शामिल हो गया है। फिर भी सरकार ने लॉकडाउन 5.0 में कई और गतिविधियों की इजाजत दे दी है। अब कुछ शर्तों के साथ 8 जून से होटल, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और सैलून आदि खोल दिए जाएंगे। लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में आ-जा सकेंगे और उन्हें पास दिखाने की भी जरूरत नहीं होगी। कर्फ्यू के समय को शाम 7 से सुबह 7 बजे से घटाकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र सरकार ने राज्यों पर छोड़ा है। राज्य सरकार जुलाई में इस पर फैसला ले सकेंगी।
नए दिशानिर्देश 1 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेंगे। नई गाइडलाइंस के अनुसार पहले से प्रतिबंधित अधिकतर गतिविधियां कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर सभी स्थानों पर खोल दी जाएंगी।

– पहले चरण में, धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए एक एसओपी जारी करेगा।

– दूसरे चरण में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इजाजत के बाद स्कूल, कॉलेज खोले जाएंगे।

– पूरे देश में कुछ गतिविधियों पर अभी भी प्रतिबंध बरकरार रहेगा। ये गतिविधियां हैं – अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम तथा असेंबली हॉल।

Post Views: 236

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा ख़बरें

  • बदलती जीवनशैली और हमारा स्वास्थ्य
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, विज्ञान, स्वास्थ्य
    November 13, 2025
    डॉ. रेनू यादव आज की बदलती जीवनशैली हमारी सेहत पर गहरा असर डाल रही है। हमारा खान-पान, ...पूरी खबर पढ़ें
  • रोहतक का अनूठा घरफूंक थियेटर
    पृष्ठ: मनोरंजन, हरियाणा
    November 10, 2025
    यह नवम्बर 2000 की बात है जब सब लोग कोरोना महामारी की दहशत में थे। समाज का एक बड़ा ...पूरी खबर पढ़ें
  • स्मृति शेष/विज्ञान क्षेत्र में विशिष्ट योगदानों के लिए सदैव याद रहेंगे डॉ. नार्लीकर
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, विज्ञान, शिक्षा
    July 22, 2025
    “गुरुत्वाकर्षण के हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत के सह-विकास के लिए प्रसिद्ध डॉ. जयंत ...पूरी खबर पढ़ें
  • होरमुज़ जलडमरू बंद हुआ तो भारत पर भी पड़ेगा गंभीर असर
    पृष्ठ: ताजा खबर, देश-दुनिया, बीच बहस में, समाचार, सरहद पार से
    June 24, 2025
    ईरान इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका की एंट्री के बाद ईरान ने दुनिया में तेल ...पूरी खबर पढ़ें
  • माता-पिता और समाज को एक सबक दे गया कृष्णेंदु दास
    पृष्ठ: ख़ास-ख़बर, प्रेरक प्रसंग, विचार, समाचार, समाज
    June 2, 2025
    पांशकुड़ा, पश्चिम बंगाल। 13 साल का एक बच्चा। सातवीं कक्षा में पढ़ता था। नाम था — ...पूरी खबर पढ़ें

Categories

  • Uncategorized (85)
  • अर्थ जगत (5)
  • आधी दुनिया (1)
  • कथा कहानी (1)
  • कविता (14)
  • काम की बात (18)
  • कृषि (25)
  • कैरियर (7)
  • ख़ास-ख़बर (217)
  • गीत ग़ज़ल (2)
  • जीवन परिचय (7)
  • ताजा खबर (116)
  • देश-दुनिया (81)
  • प्रेरक प्रसंग (2)
  • बिजनेस (5)
  • बीच बहस में (7)
  • मनोरंजन (60)
  • मेरी दुनिया की बात (4)
  • राजनीति (21)
  • राजनीति (17)
  • रोशन है जिनसे दुनिया (3)
  • विचार (34)
  • विज्ञान (11)
  • शिक्षा (26)
  • संपादकीय (10)
  • समाचार (258)
  • समाज (24)
  • सरहद पार से (14)
  • संस्मरण (1)
  • सांझी विरासत-सांझी संस्कृति (3)
  • साहित्य-संस्कृति (33)
  • स्पोर्ट्स (42)
  • स्वास्थ्य (35)
  • हरियाणा (146)

खबर

  • November 2025 (2)
  • July 2025 (1)
  • June 2025 (3)
  • May 2025 (1)
  • April 2024 (1)
  • March 2024 (1)
  • February 2024 (2)
  • December 2023 (4)
  • October 2023 (3)
  • August 2023 (3)
  • July 2023 (1)
  • June 2023 (1)
  • May 2023 (3)
  • April 2023 (1)
  • March 2023 (1)
  • February 2023 (3)
  • January 2023 (1)
  • December 2022 (4)
  • November 2022 (1)
  • September 2022 (1)
  • July 2022 (10)
  • June 2022 (2)
  • May 2022 (1)
  • April 2022 (3)
  • March 2022 (3)
  • February 2022 (2)
  • January 2022 (5)
  • December 2021 (4)
  • November 2021 (2)
  • October 2021 (6)
  • September 2021 (6)
  • August 2021 (11)
  • July 2021 (26)
  • June 2021 (18)
  • May 2021 (26)
  • April 2021 (20)
  • March 2021 (10)
  • February 2021 (7)
  • January 2021 (4)
  • December 2020 (17)
  • November 2020 (19)
  • October 2020 (19)
  • September 2020 (8)
  • August 2020 (14)
  • July 2020 (40)
  • June 2020 (64)
  • May 2020 (18)
  • April 2020 (40)
  • March 2020 (15)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (5)
  • November 2019 (14)
  • October 2019 (2)
  • September 2019 (1)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (1)
  • June 2019 (1)
  • May 2019 (1)

हमारे पेज को लाइक जरूर करें

© 2026 सारी दुनिया | Powered by Solution Box