ब्राज़ील को 1-0 से हराकर 28 साल बाद जीता खिताब कप्तान मेसी ने देश के लिए पहला बड़ा खिताब जीता सारी दुनिया। अर्जेंटीना ने चिरप्रतिद्वंद्वी ब्राज़ील को हराकर 28 साल बाद Copa America Football Cup का खिताबी मुकाबला जीत लिया है। रियो डी जिनेरियो में 11 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह-सुबह हुए इस मुकाबले में…
नाम में क्या रखा है : दिलीप कुमार के बहाने
– जवरीमल पारिख। दिलीप कुमार (1922-2021) का नाम मैंने सबसे पहले किशोरावस्था में सुना होगा। जब दिलीप कुमार का नाम सुना होगा, उसके आगे-पीछे अशोक कुमार, राजकपूर, देवानंद, गुरुदत्त, राजेंद्र कुमार आदि का भी नाम सुना था। नरगिस, मीना कुमारी, मधुबाला, नूतन, माला सिन्हा का भी। फिर फ़िल्में भी देखनी शुरू कर दी थी। जाहिर…
मेघा बरसो
मेघा बरसो रिमझिम-रिमझिम जीवन में उल्लास की खातिरसतरंगी आकाश की खातिरकृषक के विश्वास की खातिरऔर जातक की प्यास की खातिरमेघा बरसो रिमझिम-रिमझिम। बागों में सुबास की खातिरछोटी-छोटी घास की खातिरहर आम और खास की खातिरनव जीवन की आस की खातिरमेघा बरसो रिमझिम-रिमझिम। भंवरों के गुंजान की खातिरवन उपवन की शान की खातिरमोती के निर्माण की…
हरियाणा की खेल हस्तियां (2)
ओलंपिक खेलों में हरियाणवीं खिलाड़ी हरियाणा आज खेलों के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में उभरा है। एक नवंबर 1966 को अस्तित्व में आए इस छोटे से राज्य में देश की लगभग 2% आबादी निवास करती है, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी कई गुना अधिक है। उदाहरण के…
हरियाणा की खेल हस्तियां (1)
हरियाणा की जनता ने दिन रात की कड़ी मेहनत से इस प्रदेश का नव निर्माण करने के साथ-साथ देश विदेश में उसकी खास पहचान भी कायम की है। हरियाणा की एक पहचान उसके खिलाड़ियों से है। इस प्रदेश की खेल की प्रतिभाओं ने विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने देश और प्रदेश का…
84 साल के मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी का हिरासत में निधन
बीमारी और वृद्धावस्था के बावजूद नहीं मिली जमानत पिछले महीने, एनआईए ने एक हलफनामा दायर कर उच्च न्यायालय में स्वामी की जमानत याचिका का विरोध किया था। एनआईए का कहना था कि उनकी बीमारी के कोई “ठोस सबूत” नहीं हैं। सारी दुनिया। यल्गार परिषद और माओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ्तार वयोवृद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता…
हरियाणा की खेल हस्तियां : लगातार दो एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाले देश के इकलौते मुक्केबाज़ कैप्टन हवा सिंह
– लगातार 11 बार राष्ट्रीय हैवीवेट मुक्केबाजी चैंपियन रहने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है – मिन्नी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध भिवानी बॉक्सिंग क्लब के जनक हैं कैप्टन कुश्ती के अलावा मुक्केबाजी एक और ऐसा खेल है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने विशेष नाम कमाया है। मुक्केबाजी में देश के पहले ओलंपिक पदक…
ओलंपिक में हरियाणा
नेहा गोयल (हॉकी) जन्म : 15 नवंबर 1996 (आयु 24 वर्ष)स्थान : ज़िला सोनीपत, हरियाणालंबाई : 1.52 मी ( 4 फ़ीट, 9 इंच )वज़न : 54 kgखेल में पोजिशन : मिडफील्डर हैं। अटैकिंग व डिफेंस दोनों में माहिर हैं और स्ट्राइकर को बेहतर सहयोग देती हैं।उपलब्धि – रेलवे की गोल्ड मेडलिस्ट सीनियर टीम की नियमित सदस्य। 2018 के एशियाई खेलों के फाइनल…
हरियाणा की खेल हस्तियां : विश्व चैंपियनशिप के पहले पदक विजेता पहलवान उदयचंद
कुश्ती के लिए देश के पहले अर्जुन अवार्ड विजेता भी हैं उदयचंद आज कुश्ती में हरियाणा के खिलाड़ियों की विश्वस्तर पर धाक है। एशियाई खेलों और वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा हमारे पहलवान ओलंपिक पदक भी हासिल कर चुके हैं। देश की पहली ओलंपियन महिला पहलवान और देश के लिए कुश्ती में पहला ओलंपिक पदक जीतने…
जवान हो रही बेटी
बेटीजवान हो रही है उसे सिखाओ-चूल्हा-चौकाझाड़ू-पोछासीना-पिरोनाउसे सिखाओ – उठने-बैठनेबोलने-चालनेसजने-संवरनेका सलीका। बेटीजवान हो रही हैआना चाहिए उसेअपनी इच्छाओं कागला दबानासपनों कीबलि चढ़ाना,भावनाओं को मारनेजीत कर भी हारनेसब सहनेकुछ न कहनेजी-तोड़ कमानेऔरहक न जताने का हुनर। बेटीजवान हो रही हैउसे डालनी ही होगीजल्दी उठनेदेर से सोनेपिटने-रोनेऔरपरंपराओं को ढोने कीसहज आदत। बेटीजवान हो रही हैवर्जित है उसके लिएअपने ख्वाबों…










